Crimeutrakhandउत्तरकाशी

चलती बाइक पर मोबाइल निकालना पड़ा भारी, डिवाइडर से टकराकर युवक की मौत

चुकटी देवरिया टोल प्लाजा से लालपुर के बीच बुधवार दोपहर चलती बाइक से मोबाइल निकालने की कोशिश करना एक युवक को भारी पड़ गया।

जन एक्सप्रेस /पंतनगर :-  चुकटी देवरिया टोल प्लाजा से लालपुर के बीच बुधवार दोपहर चलती बाइक से मोबाइल निकालने की कोशिश करना एक युवक को भारी पड़ गया। बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक की उपचार के दौरान बृहस्पतिवार देर रात मौत हो गई।संजय कॉलोनी निवासी अमित कुमार सिंह (33) पुत्र मारकंडेश्वर सिंह मूल रूप से कुशीनगर के रहने वाले थे। बताया गया कि बुधवार दोपहर वह बाइक संख्या यूके-06-बीक्यू- 9277 से किच्छा से रुद्रपुर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में उनके मोबाइल की घंटी बजने लगी। उन्होंने बाइक रोकने के बजाय चलती बाइक में ही पैंट की जेब से मोबाइल निकालने का प्रयास किया। इसी दौरान बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई।

हादसे में अमित गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने एंबुलेंस की मदद से उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर परिजन उन्हें बेहतर उपचार के लिए रुद्रपुर के एक निजी अस्पताल ले गए, जहां बृहस्पतिवार देर रात उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।पुलिस ने पोस्टमार्टम की कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। बताया गया कि अमित की शादी कुछ वर्ष पहले हुई थी और उनका 11 माह का बेटा है। हादसे के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button