UP Breaking NewsUP POLICEउत्तर प्रदेशटॉप न्यूज़ट्रेंडिंगसुल्तानपुर

किसान के बेटे आदित्य का जूनियर असिस्टेंट पद पर चयन

जन एक्सप्रेस /सुल्तानपुर :-  मलवा गांव निवासी किसान रमाकांत सिंह के बेटे आदित्य कुमार सिंह का उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के माध्यम से जूनियर असिस्टेंट पद पर चयन हुआ है। बुधवार रात परिणाम जारी होने के बाद आदित्य के चयन की जानकारी मिलते ही परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई। रिश्तेदारों और ग्रामीणों ने उन्हें बधाई दी।

आदित्य ने वर्ष 2015 में यूपी बोर्ड से हाईस्कूल और 2017 में इंटरमीडिएट की परीक्षा उत्तीर्ण की। वर्ष 2020 में इलाहाबाद विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी शुरू की। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की पीईटी – 2022 के माध्यम से जूनियर असिस्टेंट पद की चयन प्रक्रिया में शामिल होकर उन्होंने सफलता हासिल की। आदित्य के पिता रमाकांत सिंह खेती करते हैं, जबकि माता सुनीता गृहिणी हैं। परिवार में एक बहन और दो भाई हैं। किसान परिवार से ताल्लुक रखने वाले आदित्य ने मेहनत और लगन के दम पर यह उपलब्धि हासिल की। उनके चयन से गांव के युवाओं में भी उत्साह है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button