उत्तर प्रदेशराज्य खबरेंहरदोई

चोरी की घटनाओं में वांछित दो आरोपी गिरफ्तार, लॉकेट, भैंसा और 37,100 रुपये बरामद

रिपोर्ट-बी जी मिश्र
जन एक्सप्रेस / हरदोई: अपराध की रोकथाम तथा चोरी, लूट और नकबजनी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत कछौना पुलिस ने विभिन्न चोरी की घटनाओं से संबंधित दो शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से एक अदद लॉकेट, एक अदद पड़वा (भैंसा) तथा 37,100 रुपये की नकदी बरामद की है।

पुलिस के अनुसार मंगलवार को मुखबिर की सूचना पर कछौना पुलिस ने लाल मोहम्मद उर्फ बुद्धा पुत्र घसीटे निवासी चिरकाटी, थाना कछौना, जनपद हरदोई तथा आशीफ अली पुत्र दिलदार निवासी दुलारखेड़ा, थाना कछौना को गिरफ्तार कर लिया।पूछताछ में अभियुक्तों ने कई चोरी की घटनाओं में संलिप्तता स्वीकार की।बीती 24 अगस्त को थाना कछौना क्षेत्र के गंगाराम की टंकी के निकट एक महिला का मंगलसूत्र खींचकर फरार होने के अलावा 29 अगस्त को ग्राम मोहाई से पड़वा (भैंसा) चोरी के मामले में व 18 अगस्त को ग्राम चिरकाहटी से भैंस चोरी के मामले में मुकदमे दर्ज है।

इसी क्रम में 28 जुलाई की रात ग्राम बनियनखेड़ा से भैंस चोरी के मामले में थाना पाली में तथा 16 अगस्त की रात थाना बघौली क्षेत्र के ग्राम बरवा से भैंस चोरी के मामले में मुकदमा पंजीकृत होने की जानकारी पुलिस ने दी। उक्त अभियोगों में धारा 317(2) बीएनएस की वृद्धि की गई है।

गिरफ्तार अभियुक्तों में लाल मोहम्मद उर्फ बुड्डा पुत्र घसीटे निवासी चिरकाटी और आशीफ अली पुत्र दिलदार निवासी दुलारखेड़ा, दोनों थाना कछौना क्षेत्र के निवासी बताए गए हैं। पुलिस ने उनके कब्जे से 01 अदद लॉकेट, 01 अदद पड़वा (भैंसा) और 37,100 रुपये नकद बरामद किए हैं। दोनों के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष अमित सिंह, उ0नि0 रामचन्द्र शर्मा, उ0नि0 राजकुमार सिंह, म0उ0नि0 समीक्षा कटियार, हे0का0 जंगबहादुर, हे0का0 अरविन्द, का0 दीपक सिंह, का0 पुष्पेन्द्र कुमार और का0 तूफान सिंह शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button