utrakhandउत्तरकाशी

जन्मशताब्दी समारोह को लेकर दिल्ली में बढ़ी सक्रियता,

जन एक्सप्रेस /हरिद्वार :- अखिल विश्व गायत्री परिवार की संस्थापिका परम वंदनीया माता भगवती देवी शर्मा की जन्मशताब्दी वर्ष के द्वितीय चरण में प्रस्तावित तीन दिवसीय समारोह को लेकर दिल्ली में तैयारियां तेज हो गई हैं। 31 अक्टूबर से 2 नवंबर तक होने वाले इस आयोजन को अधिक व्यापक और जनभागीदारीपूर्ण बनाने के उद्देश्य से अखिल विश्व गायत्री परिवार के प्रतिनिधि एवं जन्मशताब्दी समारोह के दलनायक डॉ. चिन्मय पण्ड्या ने दिल्ली में प्रशासनिक एवं सामाजिक क्षेत्र के प्रमुख लोगों से संवाद किया।
इस दौरान दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पाेरेशन के प्रबंध निदेशक डॉ. विकास कुमार, दिल्ली नगर निगम के आयुक्त संजीव खिरवार तथा मुख्य सतर्कता अधिकारी निभा जैन से भेंट हुई। बैठकों में आयोजन की व्यवस्थाओं के साथ दिल्ली में आने वाले श्रद्धालुओं एवं कार्यकर्ताओं की सुविधा, नागरिक सहभागिता और समारोह को सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने से जुड़े विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। अधिकारियों ने आयोजन से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर आवश्यक सहयोग एवं समन्वय को लेकर चर्चा की।
दलनायक डॉ. पण्ड्या ने कहा कि जन्मशताब्दी समारोह को समाज में सकारात्मक परिवर्तन और जनजागरण के अभियान के रूप में आगे बढ़ाया जा रहा है। इसके माध्यम से परम पूज्य गुरुदेव पं. श्रीराम शर्मा आचार्य के युग निर्माण संबंधी विचारों, संस्कार और सेवा की भावना को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का प्रयास है।
वहीं युग संस्कृति न्यास, दिल्ली की ओर से आयोजित विशेष समारोह में देवसंस्कृति विवि के उपाध्यक्ष डॉ. चिन्मय पण्ड्या का अभिनंदन किया गया। इसमें प्रशासन, उद्योग, शिक्षा, सामाजिक सेवा और अन्य क्षेत्रों के प्रतिनिधियों ने सहभागिता की। डॉ. पण्ड्या ने पूज्य पं श्रीराम शर्मा आचार्य के जीवन और साधना का उल्लेख करते हुए कहा कि उनके तप और विचारों ने समाज में परिवर्तन की नई चेतना जगाई। उन्होंने कहा कि यह कालखंड तीन महत्वपूर्ण शताब्दी अवसरों का साक्षी है-अखंड दीपक शताब्दी, परम वंदनीया माताजी की साधना शताब्दी और परम पूज्य गुरुदेव की साधना शताब्दी। उन्होंने दिल्ली और हरिद्वार में होने वाले कार्यक्रमों से लोगों को जोड़ने का आह्वान किया। साथ ही जन्मशताब्दी वर्ष के संदेश को सेवा, संस्कार और जनजागरण के माध्यम से घर-घर तक पहुंचाने की अपील की
https://youtu.be/G1frpuRbfKk?si=mPsAUCls4BXz8az5

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button