
जन एक्सप्रेस /टनकपुर :- ड्रग फ्री देवभूमि अभियान के तहत चम्पावत पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। थाना टनकपुर पुलिस ने 30 अगस्त को मनिहारगोठ लोहे के पुल के पास चेकिंग के दौरान संदिग्ध मोटरसाइकिल सवार गौरव कुमार उर्फ गुड्डू को रोककर तलाशी ली। उसके कब्जे से 9.63 ग्राम स्मैक/हेरोइन बरामद हुई।

पुलिस ने नशे की तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को भी कब्जे में ले लिया। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने बताया कि जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।






