Crimeउत्तरकाशी

दोबारा मोबाइल झपटने की फिराक में था आरोपी… लेकिन पुलिस ने पहले ही दबोच लिया!

जन एक्सप्रेस /सितारगंज :- सितारगंज। राह चलती महिला से मोबाइल झपटमारी के मामले का सितारगंज पुलिस ने खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से सैमसंग गैलेक्सी एफ17 5जी मोबाइल और घटना में प्रयुक्त प्लेटिना मोटरसाइकिल बरामद की है।पुलिस के अनुसार, सात सितंबर को वमनपुरी स्थित प्रयास हॉस्पिटल के पास चलती बाइक से एक महिला का मोबाइल झपटा गया था। मामले की जांच के दौरान पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी थी।

14 सितंबर को सिडकुल क्षेत्र में संदिग्धों की चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर गुजरात-अंबुजा फैक्ट्री जाने वाली सर्विस रोड के पास पुलिस ने एक युवक को प्लेटिना मोटरसाइकिल संख्या यूके06-एई-3138 समेत पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से महिला से झपटा गया मोबाइल बरामद हुआ।पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में आरोपी ने दोबारा सिडकुल क्षेत्र में गुजरात-अंबुजा के पास काम करने वाली महिलाओं से मोबाइल झपटने की नीयत से घूमने की बात बताई। गिरफ्तार आरोपी की पहचान रजनीश पुत्र शिवलोचन राम, निवासी ग्राम ब्रह्मनगर, सितारगंज, उम्र 22 वर्ष के रूप में हुई।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई करते हुए अग्रिम वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button