utrakhandउत्तरकाशीविकासनगर

धनवंतरी चौक से पुल नंबर एक तक जानलेवा गड्ढे, रोज दोपहिया सवार चोटिल,नेताओं ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी

जन एक्सप्रेस /विकास नगर :-  बरसात ने विकास नगर के इस मोटर मार्ग की पोल खोल दी । धनवंतरी चौक से पुल नंबर एक तक सड़क जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढों में तब्दील हो चुकी है। आए दिन दोपहिया वाहन सवार इन गड्ढों में फंसकर चोटिल हो रहे हैं। ग्रामीणों का गुस्सा अब फूट पड़ा है। उन्होंने निर्माण खंड देहरादून से तुरंत मरम्मत शुरू करने की मांग की है।
कांग्रेस शहर अध्यक्ष विकास शर्मा, कांग्रेस किसान अध्यक्ष बलजीत सिंह और यूकेडी नेता अरविंद तोमर समेत स्थानीय नेताओं का कहना है कि इस मार्ग पर रोज सैकड़ों लोगों की शिकायतें आ रही हैं। लेकिन विभाग ने अब तक गड्ढे तक नहीं भरे। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर सड़क जल्द दुरुस्त नहीं हुई तो विभाग के खिलाफ उग्र आंदोलन छेड़ दिया जाएगा।
नेताओं ने बताया कि इस रूट पर डिग्री कॉलेज, पुलिस चौकी और यूजेवीएनएल का कार्यालय भी है। दिनभर सैकड़ों लोगों का आवागमन रहता है। ऐसे में बदहाल सड़क आमजन के लिए खतरा बन गई है। उन्होंने कहा कि विभाग से इस मामले में कई बार पत्राचार और शिकायत कर चुके हैं लेकिन मोटर मार्ग हर बरसात में गड्ढे ही गडढे दिखाई देते हैं।
विभाग की ओर से सहायक अभियंता हिमांशु नौटियाल ने कहा कि 34.15 लाख रुपये की निविदा पहले ही लगाई जा चुकी है। मौसम अनुकूल होते ही इस मोटर मार्ग पर निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
ग्रामीणों का सवाल साफ है—निविदा लग गई, लेकिन गड्ढे जस के तस हैं। कब तक इंतजार करना पड़ेगा?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button