utrakhandउत्तरकाशीहल्द्वानी

पदोन्नति के बाद टिहरी स्थानांतरण पर एएसपी अमित कुमार सैनी को दी भावभीनी विदाई

जन एक्सप्रेस /हल्द्वानी :-  नैनीताल पुलिस ने अपर पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी अमित कुमार सैनी के पदोन्नति के बाद जनपद टिहरी स्थानांतरण होने पर विदाई समारोह आयोजित कर उन्हें भावभीनी विदाई दी।इस दौरान एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने अमित कुमार सैनी के कार्यकाल की सराहना करते हुए नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने उनके कार्यकाल में पुलिस विभाग के प्रति किए गए योगदान की प्रशंसा की।

अमित कुमार सैनी ने 3 अक्टूबर 2025 से 18 सितंबर 2026 तक नैनीताल जनपद में विभिन्न महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभालीं। इस दौरान उन्होंने क्षेत्राधिकारी नैनीताल, भवाली और हल्द्वानी के साथ-साथ रामनगर तथा सीओ ऑपरेशन का अतिरिक्त प्रभार भी संभाला।विदाई समारोह में नैनीताल पुलिस के कई अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उनके आगामी कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button