Crimeutrakhandउत्तरकाशी

पांच दिवसीय विधायक चेम्पियनशिप ट्रॉफी खेल महाकुम्भ का भव्य शुभारम्भ

विधानसभा पुरोला के कमल नदी तट पर खेल मैदान में पांच दिवसीय विधायक चेम्पियनशिप ट्रॉफी खेल महाकुम्भ का रविवार को बड़ी धूम-धाम से दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन किया गया।

जन एक्सप्रेस /उत्तराखंड :- पांच दिवसीय विधानसभा स्तरीय विधायक चेम्पियनशिप ट्रॉफी के आयोजन में विधानसभा के नौगांव,मोरी व पुरोला विकासखण्ड के चन्देली, खड़क्यासेम, गुंदियाटगांव,आराकोट,जखोल,नानाई, गढ़,गातु, ढुइंक,तियाँ आदि 12 न्यायपंचायत के सैकड़ों युवा खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं।खेल प्रतियोगिताओं का बतौर मुख्यतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष रमेश चौहान व संरक्षक विधायक दुर्गेश्वर लाल ने दीप प्रज्वलित कर विभिन्न न्यायपंचायत से आये टीमों के परिचय के साथ ही मशाल प्रज्वलित कर खेल प्रतियोगिताओं का शुभारम्भ किया गया।

विधायक चेम्पियनशिप ट्रॉफी खेल प्रतियोगिताओं में अंडर-19 व अंडर-14 में एथेलेटिक्स,लम्बीकूद,ऊंची कूद,गोला फेंक,कबड्डी,खो-खो, दौड़ आदि विभिन्न खेलों में खेल प्रतिभागी अपना हुनर दिखाएंगे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रमेश चौहान व संरक्षक विधायक दुर्गेश्वर लाल ने खिलाड़ियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज प्रदेश में खेलों को सिर्फ खेल व मनोरंजन के लिए नही बल्कि युवाओं के भविष्य निर्माण की दिशा में प्रोत्साहन दिया जा रहा है। उन्होंने ने सभी प्रतिभागियों को खेल भावना से खेलने की अपील करते हुए सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी।

खेल महाकुंभ के शुभारम्भ दिवस पर मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष रमेश चौहान,पवन नोटियाल, रमेश बिजलवान, त्रिलोक बिजलवान, मोहब्बत नेगी , अंकित पंवार,गोविंद राम नौटियाल, ओमप्रकाश नौडियाल, मदन नेगी, बद्री प्रसाद नौडियाल, जयवीर रावत, अर्जुन चौहान, दिनेश चौहान, खेल समन्वयक अवतार सिंह चौहान,जिला युवाकल्याण अधिकारी विजय भंडारी,प्रकाश भंडारी,किरन राणा, सिद्धि भट्ट,अर्जुन सिंह, राजपाल पँवार, धनवीर चौहान, रघुवीर रावत,सीमा देशवाल,जनक सिंह, अमिता परमार, ललीता राणा, सहित खेल समन्वयक, खिलाड़ी व जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button