पुलिस प्रशासन में बड़ा फेरबदल, कई अधिकारियों व थाना प्रभारियों के कार्यक्षेत्र बदले

जिला संवाददाता / रिपोर्ट-बी जी मिश्र
जन एक्सप्रेस /हरदोई :- एसपी अशोक कुमार मीणा ने कानून-व्यवस्था को और बेहतर बनाने तथा पुलिसिंग में प्रशासनिक कार्यकुशलता बढ़ाने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन में व्यापक फेरबदल किया गया है। जिले में कई पुलिस अधिकारियों, थाना व चौकी प्रभारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव करते हुए नई तैनाती दी गई है। सभी स्थानांतरित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को तत्काल अपने नए तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।
क्षेत्राधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारियां
फेरबदल के तहत आलोक राज नारायण को अपर पुलिस अधीक्षक लाइन के साथ एसपी द्वारा सौंपे गए कार्यों की जिम्मेदारी दी गई है। श्लोक गौतम को क्षेत्राधिकारी सण्डीला/लाइन बनाया गया है। उनके कार्यक्षेत्र में सण्डीला, अतरौली और कासिमपुर थाने रहेंगे।सन्तोष कुमार सिंह को क्षेत्राधिकारी शाहाबाद की जिम्मेदारी दी गई है। उनके अधीन शाहाबाद, पाली, पचदेवरा और मझिला थाने होंगे। वहीं प्रवीण कुमार यादव को क्षेत्राधिकारी हरपालपुर के साथ डीसीआरबी, नारकोटिक्स सेल, जन सूचना सेल, किशोर इकाई और चुनाव सेल की जिम्मेदारी सौंपी गई है।अनिल कुमार सिंह को क्षेत्राधिकारी अपराध बनाया गया है। उनके कार्यक्षेत्र में साइबर, एएचटीओ, यूपी-112, कंट्रोल रूम, भवन और फील्ड यूनिट शामिल किए गए हैं।
थाना और चौकी प्रभारियों में भी बदलाव
पुलिस प्रशासन की ओर से किए गए फेरबदल में थाना एवं चौकी प्रभारियों की नई तैनाती भी की गई है। निरीक्षक अतुल कुमार सिंह को पुलिस लाइन से प्रभारी निरीक्षक थाना बेनीगंज तथा निरीक्षक अनिल कुमार को पुलिस लाइन से प्रभारी निरीक्षक थाना कछौना बनाया गया है।उपनिरीक्षक अमित कुमार सिंह को कछौना थाने से थानाध्यक्ष अरवल की जिम्मेदारी दी गई है। उपनिरीक्षक दीपक कुमार को प्रतापनगर चौकी, थाना बेनीगंज से थानाध्यक्ष हरियावां बनाया गया है। उपनिरीक्षक प्रभु नारायण पाल को थाना सण्डीला से चौकी प्रभारी जहानी खेड़ा, थाना पिहानी भेजा गया है।उपनिरीक्षक कैलाश चन्द्र यादव को जहानी खेड़ा चौकी से पुलिस लाइन, जबकि उपनिरीक्षक राकेश चौधरी को थाना पचदेवरा से चौकी प्रभारी प्रतापनगर, थाना बेनीगंज बनाया गया है। उपनिरीक्षक रोहित कुमार पाण्डेय को राधानगर चौकी, कोतवाली शहर से थाना पचदेवरा भेजा गया है।उपनिरीक्षक राकेश कुमार को बघौली चौराहा चौकी से चौकी प्रभारी राधानगर, कोतवाली शहर की जिम्मेदारी मिली है। उपनिरीक्षक विशाल पुण्डीर को थाना कछौना से चौकी प्रभारी बावन, थाना लोनार बनाया गया है। उपनिरीक्षक वरुण शुक्ला को बावन चौकी से पुलिस लाइन भेजा गया है।
उपनिरीक्षक अजय तोमर को थाना बिलग्राम से थाना बेनीगंज भेजा गया है। उपनिरीक्षक अतुल गुप्ता को रूपापुर चौकी, थाना सवायजपुर से चौकी प्रभारी बघौली चौराहा, थाना बघौली बनाया गया है। वहीं उपनिरीक्षक आशीष त्यागी को थाना पिहानी से चौकी प्रभारी रूपापुर, थाना सवायजपुर की जिम्मेदारी दी गई है।
पुलिस प्रशासन ने सभी स्थानांतरित अधिकारियों और कर्मचारियों को तत्काल अपने नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं। अधिकारियों का कहना है कि इस फेरबदल का उद्देश्य जिले में कानून-व्यवस्था को और प्रभावी बनाना तथा पुलिस व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करना है।






