Natural DisasterUP Breaking NewsUP POLICEउत्तर प्रदेशराज्य खबरेंहरदोई

प्राथमिक स्कूल में घुसा बाढ़ का पानी,आपात स्थिति में भी एसडीएम का सीयूजी नम्बर नही हो रहा रिसीब

रिपोर्ट-बी जी मिश्र

जन एक्सप्रेस /हरदोई :-  बांधों से लगातार छोड़े जा रहे पानी के बाद सवायजपुर क्षेत्र में गंगा नदी उफान पर है, वहीं रामगंगा नदी का जलस्तर भी तेजी से बढ़ रहा है। गंगा के लगातार बढ़ते जलस्तर को लेकर तटवर्ती इलाकों के लोगों में बाढ़ की आशंका से भय का माहौल है। नदी का पानी अब खेतों में खड़ी फसलों के साथ-साथ सरकारी भवनों और शिक्षण संस्थानों तक पहुंचने लगा है।

सवायजपुर तहसील क्षेत्र के विकासखंड साण्डी में गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर से तटवर्ती निचले गांवों में जलभराव की स्थिति गंभीर होती जा रही है। साण्डी ब्लॉक के खिम्मापुरवा गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय परिसर में करीब एक फिट पानी भर गया है। इससे विद्यालय परिसर में तालाब जैसा नजारा दिखाई दे रहा है और पठन-पाठन की व्यवस्था प्रभावित हो गई है।

लगातार बढ़ते जलस्तर के कारण विद्यालय परिसर में पानी और बढ़ने की आशंका बनी हुई है। पानी भरने से बच्चों और शिक्षकों के लिए विद्यालय पहुंचना मुश्किल हो गया है। साथ ही जहरीले जीव-जंतुओं के निकलने और अन्य हादसों का खतरा भी बढ़ गया है। बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए अभिभावक उन्हें स्कूल भेजने से कतरा रहे हैं।एसडीएम के फोन पर जब काल किया गया तो उन्होंने सीयूजी नम्बर रिसीब करना ही मुनासिब नही समझा।अब सवाल यह है कि बाढ़ के समय यदि आपातकाल स्थिति में ग्रामीण या पीड़ित सीयूजी नम्बर पर अगर किसी समस्या से तहसील प्रशासन को अवगत कराना चाहें तो वह क्या करें यह एक बड़ा सवाल है।

स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि स्कूल में बाढ़ का पानी भर जाने से बच्चों की शिक्षण व्यवस्था खतरे में है।साथ ही विद्यालय भवन को नुकसान पहुंचने के साथ ही बच्चों के स्वास्थ्य पर भी प्रतिकूल असर पड़ सकता है।

एसडीएम सवायजपुर नही रिसीब कर रही सीयूजी नम्बर

गंगा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है और नदी के तटवर्ती गांवो में बाढ़ का पानी घुसने लगा है।लेकिंन जिम्मेदार तहसील प्रशासन पूरी तरह बेखबर है।प्राथमिक स्कूल खिम्मापुरवा में बाढ़ का पानी भर जाने से बच्चों की पढ़ाई व सुरक्षा को लेकर जहां एक तरफ ग्रामीणों में बेचैनी है। वहीं सवायजपुर एसडीएम शिवानी सिंह के सीयूजी नम्बर पर जब इसकी जानकारी के सम्बंध में फोन किया गया तो उन्होंने फोन रिसीब करना ही मुनासिब नही समझा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button