बैग की दुकान की आड़ में नशीली दवाइयों का कारोबार, आरोपी गिरफ्तार
नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एसओजी चम्पावत और थाना बनबसा पुलिस ने मीना बाजार में बैग की दुकान की आड़ में कथित रूप से चल रहे नशीली दवाइयों के कारोबार का खुलासा किया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी बंटी सिंह को गिरफ्तार किया है।

जन एक्सप्रेस /बनबसा :- नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एसओजी चम्पावत और थाना बनबसा पुलिस ने मीना बाजार में बैग की दुकान की आड़ में कथित रूप से चल रहे नशीली दवाइयों के कारोबार का खुलासा किया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी बंटी सिंह को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, 8 सितंबर 2026 को की गई कार्रवाई के दौरान आरोपी की तलाशी ली गई। इस दौरान उसके कब्जे से नशीली दवाइयां, कोडीन सीरप समेत अन्य प्रतिबंधित दवाइयां बरामद हुईं।
पुलिस ने आरोपी के पास से 9,060 रुपये भारतीय मुद्रा और 30,700 रुपये नेपाली मुद्रा भी बरामद की है। बरामद दवाइयों और नकदी को कब्जे में लेकर पुलिस ने मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक, नशीली दवाइयों की अवैध बिक्री और तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। पुलिस ने लोगों से नशे से संबंधित किसी भी गतिविधि की सूचना 1933 या 112 पर देने की अपील की है। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गोपनीय रखने की बात कही गई है।






