मिशन शक्ति अभियान के तहत औरेनी में लगी ग्राम चौपाल, महिलाओं को किया गया जागरूक

जन एक्सप्रेस/हरदोई
जन एक्सप्रेस /हरदोई :- मिशन शक्ति अभियान के तहत थाना हरपालपुर पुलिस टीम ने ग्राम औरेनी में ग्राम चौपाल का आयोजन कर महिलाओं, बच्चों एवं पुरुषों को महिला एवं बाल सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी। चौपाल में पुलिस टीम ने विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों के साथ-साथ शासन की ओर से संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी ग्रामीणों को दी।
पुलिसकर्मियों ने ग्रामीणों को महिला हेल्पलाइन 1090, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 तथा साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930 के बारे में बताया। साथ ही किसी प्रकार की परेशानी, महिला उत्पीड़न, बच्चों से संबंधित समस्या अथवा साइबर ठगी होने पर तत्काल संबंधित हेल्पलाइन नंबर पर सूचना देने के लिए जागरूक किया गया।
पुलिस टीम ने साइबर फ्रॉड से बचाव के उपाय बताते हुए कहा कि किसी अनजान व्यक्ति के साथ ओटीपी, बैंक खाते की जानकारी, एटीएम/डेबिट कार्ड विवरण या अन्य गोपनीय जानकारी साझा न करें। साइबर ठगी होने की स्थिति में तत्काल 1930 पर कॉल कर शिकायत दर्ज कराने की जानकारी दी गई।
ग्राम चौपाल में थाना हरपालपुर की उपनिरीक्षक अंजना सचान, महिला आरक्षी आशा, महिला आरक्षी संध्या तथा आरक्षी नेत्रपाल मौजूद रहे। पुलिस टीम ने ग्रामीणों से जागरूक रहने तथा किसी भी आपात स्थिति में पुलिस की सहायता लेने की अपील की।



