utrakhandउत्तरकाशी

सितारगंज में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, तीन तस्कर गिरफ्तार

जन एक्सप्रेस /सितारगंज :- नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत सितारगंज पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए तीन कथित नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 14.18 ग्राम स्मैक (हेरोइन) बरामद करने के साथ ही तस्करी में प्रयुक्त एक आई-10 कार, एक हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल और चार मोबाइल फोन कब्जे में लिए हैं।

पुलिस के अनुसार पहली कार्रवाई बिज्टी चौराहा क्षेत्र में चेकिंग के दौरान हुई। पुलिस टीम ने एक संदिग्ध आई-10 कार को रोककर तलाशी ली। पुलिस को देखकर कार सवार दोनों युवकों ने भागने का प्रयास किया, लेकिन टीम ने उन्हें पकड़ लिया। तलाशी में उनके कब्जे से 8.33 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पुलिस ने कार संख्या यूके06-एसी-1937 और दो मोबाइल फोन भी कब्जे में लिए।

वहीं दूसरी कार्रवाई ग्राम दियूधार क्षेत्र में की गई। यहां चेकिंग के दौरान बाइक सवार एक संदिग्ध व्यक्ति ने पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया। पुलिस टीम ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से 5.85 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पुलिस ने स्मैक परिवहन में प्रयुक्त हीरो स्प्लेंडर बाइक संख्या यूके06-एपी-6757 और दो मोबाइल फोन भी कब्जे में लिए।

पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तार आरोपियों में देवेश कुमार आर्य उर्फ दिव्येश कुमार (33) निवासी सिसौना सितारगंज, अमनदीप (25) निवासी सिंघाईखुर्द थाना सम्पूर्णानगर जिला लखीमपुर खीरी हाल निवासी सिसौना सितारगंज और आकाशदीप सिंह (24) निवासी बनवसा खटीमा शामिल हैं।

कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक सुंदरम शर्मा, वरिष्ठ उपनिरीक्षक जावेद मलिक, उपनिरीक्षक दीपक तिवारी, उपनिरीक्षक कैलाश सिंह देव, हेड कांस्टेबल मतलूब खान तथा कांस्टेबल प्रेम कनवाल और इमदाद हुसैन शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button