utrakhandउत्तरकाशी

कवां एट हाली में एन सी सी कैडेट्स का छह दिवसीय प्रशिक्षण शुरू, सैन्य प्रशिक्षण के साथ देशसेवा का दिया जा रहा संदेश

जन एक्सप्रेस /उत्तरकाशी :-  डुंडा ब्लॉक स्थित रा० इ०का० कवां एट हाली में एन एन सी कैडेट्स का छह दिवसीय संस्थागत प्रशिक्षण शुरू हो गया है। प्रशिक्षण में विद्यालय के, एन सी सी कैडेट्स प्रतिभाग कर रहे हैं। इस दौरान कैडेट्स को सैन्य प्रशिक्षण देने के साथ ही अनुशासन, देशभक्ति, नेतृत्व क्षमता और राष्ट्रसेवा की भावना विकसित करने पर विशेष जोर दिया जा रहा है।
प्रशिक्षण के दौरान कैडेट्स को सेना से संबंधित विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी जा रही है। साथ ही उन्हें भारतीय सेना में भर्ती होकर देशसेवा करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। कैडेट्स को ड्रिल एवं सैद्धांतिक प्रशिक्षण के साथ सैन्य अनुशासन का भी अभ्यास कराया जा रहा है।
विद्यालय के एन सी सी प्रभारी लेफ्टीनेंट राजेंद्र प्रसाद नौटियाल तथा सेना के हवलदार होशियार सिंह द्वारा कैडेट्स को प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। प्रशिक्षकों द्वारा कैडेट्स को अनुशासन और नेतृत्व क्षमता के महत्व से अवगत कराया जा रहा है।
प्रशिक्षण के दौरान कैडेट्स को स्वच्छता अभियान में प्रतिभाग करने के लिए भी प्रेरित किया जा रहा है, ताकि उनमें सामाजिक जिम्मेदारी और सेवा भावना का विकास हो। छह दिवसीय यह प्रशिक्षण कैडेट्स के व्यक्तित्व विकास के साथ उन्हें राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों के लिए जागरूक करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button