UP Breaking NewsUP POLICEउत्तर प्रदेशहरदोई

गंगा का जलस्तर चेतावनी बिंदु से 42 सेंटीमीटर ऊपर, 1.85 लाख क्यूसेक पानी पहुंचा

रिपोर्ट-बी जी मिश्र

जन एक्सप्रेस /हरदोई :- बुधवार की सुबह गंगा नदी में हरिद्वार से 69,270 क्यूसेक तथा नरौरा से 1,16,512 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। दोनों स्थानों से गंगा में कुल 1,85,782 क्यूसेक पानी पहुंच रहा है।जबकि पीलीभीत के ड्यूनी डेम से गर्रा नदी में 556 क्यूसेक पानी छोड़े जाने की सूचना है।मिली जानकारी के अनुसार गंगा नदी का जलस्तर राजघाट पर 125.730 मीटर दर्ज किया गया। यहां चेतावनी बिंदु 125.310 मीटर है।

इस तरह राजघाट पर गंगा का जलस्तर चेतावनी बिंदु से 42 सेंटीमीटर ऊपर बना हुआ है। वहीं मेहंदीघाट, कन्नौज में जलस्तर 125.380 मीटर दर्ज किया गया, जो निर्धारित चेतावनी बिंदु 124.470 मीटर से 91 सेंटीमीटर अधिक है।जबकि रामगंगा नदी में डबरी घाट पर जलस्तर 136.81 मीटर तथा हुल्लापुर में 136.15 मीटर दर्ज किया गया।इधर गर्रा नदी सांडी के केंद्रीय जल आयोग साइट पर 128.560 मीटर दर्ज किया गया।जलस्तर में लगातार उतार-चढ़ाव को देखते हुए प्रशासन नदी किनारे के क्षेत्रों में लगातार निगरानी बनाए हुए है और बाढ़ से निपटने के लिए हर तैयारी में जुटा हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button