गिरोहबंद समाज विरोधी क्रियाकलाप अधिनियम में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

रिपोर्ट-बी जी मिश्र
जन एक्सप्रेस/हरदोई: अपराध की रोकथाम एवं गैंगस्टर एक्ट से संबंधित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कोतवाली देहात पुलिस ने गिरोहबंद समाज विरोधी क्रियाकलाप अधिनियम के मामले में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार थाना कोतवाली देहात में मु0अ0सं0 414/2026 धारा 3(1) गिरोहबंद समाज विरोधी क्रियाकलाप अधिनियम के तहत अनूप उर्फ जवर सिंह पुत्र सत्यप्रकाश निवासी ग्राम तेराखास, थाना राजेपुर, जनपद फर्रुखाबाद समेत तीन व्यक्तियों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर विवेचनात्मक कार्रवाई की जा रही थी। इसी मामले में नामजद अभियुक्त अनूप उर्फ जवर सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार अभियुक्त का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है। उसके विरुद्ध थाना कोतवाली देहात हरदोई में मु0अ0सं0 69/2026 धारा 318(4)/317(2) बीएनएस तथा थाना सांडी हरदोई में मु0अ0सं0 44/2026 धारा 304(2)/317(2) बीएनएस के मुकदमे दर्ज हैं।
अभियुक्त की गिरफ्तारी में उ0नि0 पवन प्रताप सिंह, कां0 गौरव कुमार तथा कां0 तेजबहादुर सिंह की पुलिस टीम शामिल रही। पुलिस द्वारा गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध अन्य आवश्यक वैधानिक कार्रवाई प्रचलित है।



