जाजमऊ इलाके मे कई राउंड फायरिंग से दहशत आरोपी हुआ गिरफ्तार

अमन तिवारी
जनएक्सप्रेस/कानपुर :- थाना जाजमऊ क्षेत्र के मक्कू सईद के भट्ठे में शनिवार देर रात बदमाशों ने कई राउंड फायरिंग करके क्षेत्र में दहशत फैला दी। इतना ही नहीं सूचना पर पहुची पुलिस टीम पर भी फायरिंग करने का आरोप है। पीड़ित ने चार नामजद और 3 अज्ञात के ख़िलाफ़ प्राथमिकी दर्ज कराई है। एलएलबी के छात्र अरमान ने बताया कि, आरोपी क्षेत्र में मादक प्रदार्थ की बिक्री करके युवा पीढ़ी को बर्बाद कर रहे है। इसका विरोध करने पर आरोपी शराफ़त अली उर्फ़ शूटिंग, सोनू, राहुल, छोटू, अपने तीन अज्ञात साथियों के साथ शनिवार रात 11 बजे उनके घर के बाहर आकर गाली गलौज की इसके बाद कई राउंड फायरिंग कर दी। जान से मारने की धमकी देते हुए सभी भाग निकले।

इसके बाद आरोपी दोबारा रात 3 बजे आरोपी घर के बाहर आए एक दर्जन से अधिक राउंड फायरिंग की घटना को अंजाम दिया। गाली गलौज और शोर शराबा सुनकर लोग इकट्ठा हो गए, लेकिन गोलियों की तड़तड़ाहट से लोग घरों के अंदर क़ैद हो गए। इसके बाद सूचना पर पहुँची पुलिस के ऊपर भी आरोपियों ने 3-4 राउंड फायरिंग की। वहीं, पुलिसकर्मियों ने साहस दिखाते हुए दो आरोपी को शराफ़त उर्फ़ शूटिंग और सोनू को एक अवैध असलहा और दो ज़िंदा कारतूस के साथ गिरफ़्तार कर लिया है। रविवार दोपहर पुलिस ने आरोपियों को जेल भेज दिया है।






