12 वर्षीय दलित बालिका के साथ दुष्कर्म

जन एक्सप्रेस/ संवाददाता
बाराबंकी। शहर कोतवाली अंतर्गत सफेदाबाद रेलवे क्रॉसिंग के पास एक युवक ने 12 वर्षीय दलित बालिका के साथ दुष्कर्म कर उसे मौके पर छोड़कर फरार हो गया। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है।
थाना नगर कोतवाली के एक गांव निवासी दलित व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि पड़ोस गांव सरथरा के रहने वाले आकाश चौहान पुत्र श्रवन चौहान ने उसकी 12 वर्षीय पुत्री के साथ दुष्कर्म कर उसे बेहोशी की हालत में सफेदाबाद रेलवे क्रॉसिंग के किनारे छोड़कर भाग गया।
कुछ समय बाद होश आने पर बालिका नें किसी तरह घर पहुंचकर परिजनों को आप बीती सुनाई। परिजनों ने आनन-फानन में नगर कोतवाली पहुंचकर आरोपी युवक के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करने के लिए शिकायती पत्र दिया। जिसपर पुलिस ने तहरीर के मुताबिक मुकदमा दर्ज कर दिया है। साथ ही सीओ नगर डॉक्टर बीनू सिंह व प्रभारी निरीक्षक संजय मौर्य ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का मुआयना किया है।






