पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह का हंगामा ,”पुलिस जबरन ले जाएगी तो जहर खा लूंगी”
वायरल वीडियो में ज्योति सिंह का आरोप — SHO ने दी धमकी FIR के बाद पवन सिंह के घर पहुंचीं थीं पत्नी

जन एक्सप्रेस लखनऊ। भोजपुरी सिनेमा के चर्चित गायक और भाजपा नेता पवन सिंह एक बार फिर विवादों में हैं। इस बार मामला उनकी पत्नी ज्योति सिंह से जुड़ा है। हाल ही में एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें ज्योति सिंह पवन सिंह के घर के बाहर रोती हुई नजर आ रही हैं।वीडियो में ज्योति सिंह का दावा है कि जब वे अपने पति के घर पहुंचीं, तो पुलिस ने उन्हें रोकने और जबरन थाने ले जाने की कोशिश की। उन्होंने आरोप लगाया कि स्थानीय थाना प्रभारी (SHO) ने उन्हें धमकाया।ज्योति सिंह ने कहा, “मैं उनकी पत्नी बनकर उनके घर आई हूं। आपने (पुलिस) ही कहा था कि जाइए, देखते हैं कौन निकालता है। अब आप ही लोग लेने आ गए?” उन्होंने यह भी कहा कि अगर पुलिस जबरन थाने ले जाती है, तो वे जहर खा लेंगी।
पूरा घटनाक्रम कैमरे में कैद हो गया, और सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में उनकी भावनात्मक हालत को देखकर कई लोग चिंता भी जता रहे हैं।सूत्रों के अनुसार, पवन सिंह ने अपनी पत्नी के खिलाफ एक FIR दर्ज करवाई थी, जिसके बाद यह विवाद बढ़ा। हालांकि, इस मामले पर अभी तक पवन सिंह या स्थानीय पुलिस की कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।






