utrakhandउत्तरकाशी

पं.गोविंद बल्लभ पंत जयंती पर विद्यार्थियों ने जाना महापुरुष का जीवन-संघर्ष, प्रतियोगिताओं में दिखाया हुनर

जन एक्सप्रेस /उत्तरकाशी :- डुंडा ब्लॉक के दूरस्थ फते सिंह पोखरियाल राजकीय इंटरमीडिएट कॉलेज बड़ेथ में भारत रत्न पं. गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती के अवसर पर उनके जीवन, संघर्ष एवं देश के लिए किए गए योगदान पर आधारित विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। विद्यालय में सेवारत शिक्षक डॉ. मुरली मनोहर भट्ट के मार्गदर्शन में आयोजित निबंध प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।
जयंती अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य, शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं छात्र-छात्राओं ने पं. गोविंद बल्लभ पंत के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को उनके व्यक्तित्व एवं राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान से परिचित कराया गया।
निबंध प्रतियोगिता के परिणाम में जूनियर वर्ग में कक्षा 8 की सोनाक्षी ने प्रथम, कक्षा 7 की राधिका ने द्वितीय तथा कक्षा 7 की भारती ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं सीनियर वर्ग में कक्षा 11 की पावनी प्रथम, कक्षा 12 की नंदिनी बिष्ट द्वितीय तथा बीना नेगी तृतीय स्थान पर रहीं। विजेता छात्र-छात्राओं को विद्यालय की ओर से पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
प्रतियोगिता के मार्गदर्शक शिक्षक डॉ. मुरली मनोहर भट्ट ने कहा कि महापुरुषों के जीवन पर आधारित प्रतियोगिताओं के माध्यम से विद्यार्थियों को उनके महान कार्यों, संघर्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पण की जानकारी मिलती है। इससे विद्यार्थियों को देश और समाज के लिए बेहतर कार्य करने की प्रेरणा मिलती है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों के सर्वांगीण एवं मानसिक विकास के लिए अत्यंत आवश्यक हैं।
प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में हिंदी प्रवक्ता डॉ. भीम सिंह, डॉ. मुरली मनोहर भट्ट एवं शिक्षिका लक्ष्मी भट्ट शामिल रहे। कार्यक्रम का संचालन संस्कृत प्रवक्ता आचार्य वेद प्रकाश भट्ट ने किया।
कार्यक्रम के समापन पर विद्यालय के प्रधानाचार्य नवीन चंद राणा ने सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं कार्मिकों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक प्रवक्ता गिरीश नौटियाल, विक्रम सिंह भंडारी, विनोद नकोटी, शीला, लक्ष्मी भट्ट, नेहा यादव, प्रवीण भंडारी तथा समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button