वायरल

15 प्रतिशत घट सकता है सीमेंट कंपनियों का मुनाफा

सीमेंट कंपनियों का मुनाफा मजबूत मांग के बावजूद कच्चे माल की कीमतों में उछाल की वजह से 15 प्रतिशत घट सकता है। रेटिंग एजेंसी क्रिसिल ने सोमवार को जारी रिपोर्ट में हालांकि कहा कि कर्ज परिदृश्य के लिहाज से उच्च मांग से सीमेंट उद्योग को कुछ कछ राहत मिलेगी। रिपोर्ट के अनुसार, सीमेंट विनिर्माताओं की परिचालन लाभ चालू वित्त वर्ष में सालाना आधार पर 15 प्रतिशत घटकर 900 से 925 रुपये प्रति टन रह सकता है। इसमें पिछले वित्त वर्ष भी नौ प्रतिशत की कमी आई थी।

मांग की वजह से अधिक आय की प्राप्ति कोयला, पेटकोक और डीजल की कीमतों में वृद्धि की भरपाई के लिए पर्याप्त नहीं होगी। कच्चे माल की ऊंची कीमत ने उत्पादन की औसत लागत को बढ़ा दिया है। क्रिसिल ने कहा कि चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में सीमेंट मांग में 17 प्रतिशत की वृद्धि हालांकि पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में कमजोर तुलनात्मक आधार का नतीजा है। लेकिन यह अच्छी खबर है।

आने वाली तिमाहियों में इसमें कमी होगी और पूरे वित्त वर्ष में यह 8 से 10 प्रतिशत रह सकती है। इसके बावजूद यह वित्त वर्ष 2018-19 के बाद सर्वाधिक होगी।

JAN EXPRESS

जन एक्सप्रेस न्यूज़ – सच दिखाने की ज़िद हमारा उद्देश्य है आपको सही और निष्पक्ष खबरों से जोड़ना। जन एक्सप्रेस न्यूज़ यूट्यूब चैनल पर आप पाएंगे ताजा खबरें, विशेष रिपोर्ट, और सामाजिक मुद्दों पर गहन विश्लेषण। यहां हर खबर को पूरी पारदर्शिता और ईमानदारी के साथ पेश किया जाता है। हम आपकी आवाज़ को बुलंद करने और समाज के हर कोने से जुड़ी सच्चाई को उजागर करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। राजनीति, समाज, शिक्षा, और मनोरंजन से जुड़ी हर खबर के लिए जुड़े रहें जन एक्सप्रेस न्यूज़ के साथ। 📢 सच दिखाने की ज़िद, हर सच के साथ! सब्सक्राइब करें और हर खबर से अपडेट रहें।
Back to top button