LucknowUP Breaking NewsUP POLICEUPPOLICEउत्तर प्रदेशराज्य खबरेंलखनऊ

लखनऊ से ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की शुरुआत, CM योगी ने निकाली तिरंगा यात्रा

जन एक्सप्रेस /लखनऊ :- उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से बीजेपी के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की शुरुआत हो गई है। 15 अगस्त तक चलने वाले इस अभियान के तहत राजधानी में तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत बीजेपी के कई वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए।

निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक, सुबह 8 बजे मुख्यमंत्री आवास, 5 कालिदास मार्ग से तिरंगा यात्रा शुरू हुई। यात्रा मुख्यमंत्री आवास से होते हुए लोकभवन तक गई। इस दौरान बीजेपी कार्यकर्ता हाथों में तिरंगा लेकर ‘भारत माता की जय’ के जयघोष के साथ राष्ट्रभक्ति का संदेश देते नजर आए।

CM योगी समेत कई बड़े नेता हुए शामिल

तिरंगा यात्रा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अलावा प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष पंकज चौधरी, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक और प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह समेत पार्टी के कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

यात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह नजर आया। हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने देशभक्ति के नारों के साथ लोगों को राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया।

15 अगस्त तक चलेगा अभियान

बीजेपी के मुताबिक, ‘हर घर तिरंगा’ अभियान 15 अगस्त तक चलेगा। अभियान का उद्देश्य राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति की भावना को जन-जन तक पहुंचाना है। इसके तहत पार्टी कार्यकर्ता लोगों को अपने घरों पर तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित करेंगे।

अभियान के जरिए स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लोगों की भागीदारी बढ़ाने और राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान एवं गौरव की भावना को मजबूत करने का प्रयास किया जा रहा है।

लखनऊ में अभियान की शुरुआत के दौरान बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं की मौजूदगी ने इसे व्यापक जनभागीदारी वाले कार्यक्रम का रूप दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button