utrakhandउत्तरकाशीपुरोला

पुरोला में धूमधाम से मनाई गई जन्माष्टमी- देर रात तक गूंजे कान्हा के जयकारे

जन एक्सप्रेस /पुरोला :-  नगर क्षेत्र व प्रखंड पुरोला के मंदिरों व गांवो में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वहीं नगर पालिका परिषद, व्यापार मंडल की तरफ से मुख्य तेराहे पर मटकी फोड़ कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें नगर व आस पास के क्षेत्र से सैकडो लोग मौजूद रहे कार्यक्रम श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। वहीं नगर के राधा – कृष्ण मंदिर, दुर्गा मंदिर,व नागराज मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया और भगवान श्रीकृष्ण की झांकियां श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहीं तथा दिनभर मंदिरों में पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी रही।
शाम होते ही मंदिर परिसरों में भजन-कीर्तन और श्रीकृष्ण के जयकारों से गूंज उठे। श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण की पूजा कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। तथा बच्चों ने राधा-कृष्ण की वेशभूषा धारण कर मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। मध्यरात्रि में भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के साथ ही श्रद्धालुओं ने जयकारे लगाए और प्रसाद वितरित किया।

जन्माष्टमी को लेकर नगर व आसपास के क्षेत्रों में खासा उत्साह देखने को मिला। सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रखने के लिए आयोजकों एवं पुलिस प्रशासन की ओर से आवश्यक व्यवस्थाएं की गई थीं। वहीं मुख्य बाजार में व्यापार मंडल अध्यक्ष अंकित पंवार, नपाध्यक्ष विहारी लाल शाह, जगदेव नेगी,भूंपाल गुसाईं, दर्पण चौहान, अंकित चौहान, रितेश गोदियाल, राजपाल पंवार सहित व्यापारी सहित सैंकड़ों नगर क्षेत्र के लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button