उत्तर प्रदेशजौनपुरराज्य खबरें

नवनियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत कुमार प्रजापति का हुआ नागरिक अभिनंदन एवं कम्बल वितरण का आयोजन

जन एक्सप्रेस/ शाहगंज: शाहगंज नगर के जायसवाल समाज के अध्यक्ष धनश्याम जायसवाल के नेतृत्व में नव नियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत कुमार प्रजापति का भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान 250 गरीबों को कम्बल वितरित किया गया।
अपने सम्बोधन में बतौर मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष अजीत प्रजापति ने कहा कि सभी को एस.आई.आर में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेना होगा। पार्टी व समाज के लोग लोकतंत्र को मजबूत बनाने के कार्य में जुट जायें। बीएलओ से मिली लिस्ट से मिलान कर अपना नाम सूची में दर्ज करा कर सभी एक जागरूक मतदाता बने। कहा मतदाता सूची से मृतक अपात्र अथवा दोहरे नाम कों तत्काल हटाने का कार्य करें। साथ ही नये मतदाताओं की पहचान कर सूची में सम्मिलित कराने में सहयोग करें। केन्द्र व प्रदेश सरकार के कल्याणकारी योजनाओं को लोगों के सामने रख प्रधानमंत्री,मुख्यमंत्री के कार्यों की प्रशंसा किया। वहीं श्री रामलीला समिति, जायसवाल समाज समेत पार्टी कार्यकर्ताओं और नगर वासियों का सम्मान देने हेतु आभार व्यक्त किया। संचालन कैलाश नाथ जायसवाल ने किया। भीषण ठंड में कम्बल पा गरीबों के चेहरे चमक उठे। कार्यक्रम में प्रथम संबोधन पूर्व पालिकाध्यक्ष ओमप्रकाश जायसवाल ने किया।
इस दौरान प्रमुख रुप से श्रीराम लीला समिति और जायसवाल समाज अध्यक्ष धनश्याम जायसवाल, महिला अध्यक्ष आशा जायसवाल, प्रेम नारायण जायसवाल, रुपेश जायसवाल, अनिल मोदनवाल, मनीष अग्रहरि, विकास अग्रहरि, चिंताहरण शर्मा, प्रदीप जायसवाल, रविकांत जायसवाल, वेद प्रकाश जायसवाल, कमलेश अग्रहरि सेना, उमेश जायसवाल, सर्वेश चौरसिया, देवीप्रसाद मंटू,काली चरण जायसवाल आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button