शिकायतों का निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण एवं निष्पक्ष निस्तारण सुनिश्चित किया जाएः-जिलाधिकारी

रिपोर्ट-बी जी मिश्र
जन एक्सप्रेस /हरदोई :- हरदोई जिलाधिकारी अनुनय झा ने कलेक्ट्रेट में जनसुनवाई करते हुए आमजन की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना। जन सुनवाई मे आज कुल 55 शिकायतंे प्राप्त हुई, जिसके त्वरित निस्तारण के निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिए। जनसुनवाई के दौरान विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादियों ने अपनी समस्याओं एवं शिकायतों से जिलाधिकारी को अवगत कराया। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त शिकायतों का निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण एवं निष्पक्ष निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि जनसमस्याओं के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए तथा फरियादियों को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। जनसुनवाई मे प्राप्त कुछ शिकायतों का जिलाधिकारी ने मौके पर ही समाधान किया। जनसुनवाई मे अतिरिक्त मजिस्ट्रेट व अन्य सम्बन्धित विभाग के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।






