
जन एक्सप्रेस /नई टिहरी :- स्वास्थ्य सेवाओं का उद्देश्य केवल उपचार उपलब्ध कराना ही नहीं, बल्कि लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाना भी है। टिहरी निवासी संजय कांसवाल के लिए कान की लंबे समय से चली आ रही समस्या से राहत मिलना स्वास्थ्य सेवाओं के सकारात्मक बदलाव का उदाहरण है
श्री संजय कांसवाल लंबे समय से कान के पर्दे में छेद और कान में लगातार आवाज आने की समस्या से परेशान थे। समस्या का असर उनकी नींद और सामान्य दिनचर्या पर भी पड़ रहा था। चिकित्सकीय परामर्श के दौरान उन्हे (कान के पर्दे की सर्जरी) कराने की सलाह दी गई। सर्जरी को लेकर वे पूरी तरह आश्वस्त नहीं थे, ऐसे में उन्होंने जिला अस्पताल बौराडी में स्थित होम्योपैथिक चिकित्सालय के होम्योपैथी चिकित्सक डॉ. बेला शाह से संपर्क किया।
डॉ. बेला शाह के मार्गदर्शन में उपचार शुरू करने के बाद लगभग 15 दिनों में कंसवाल ने अपनी समस्या में राहत महसूस होने की बात बताई। इसके बाद करीब 2 से 3 माह तक नियमित फॉलोअप किया गया। इस दौरान उन्होंने अपनी स्थिति में सुधार अनुभव किया और धीरे-धीरे दैनिक जीवन में भी सहजता महसूस होने लगी।
अपने अनुभव साझा करते हुए श्री संजय कंसवाल ने उपचार से मिली राहत के लिए डॉ. बेला शाह का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि लंबे समय से चली आ रही परेशानी में सुधार उनके लिए राहत और संतोष का विषय है।






