जयसिहपुर बिधायक ने प्रधानमन्त्री के जन्म दिवस पर मरीजो को किया फल बितरण

जन एक्सप्रेस /सुलतानपुर :- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन पर गुरुवार को कूरेभार विकासखंड में सेवा संकल्प अभियान शुरू किया गया। सदर विधायक राज प्रसाद उपाध्याय व काशी प्रान्त के सदस्य शशीकांत पांडये ने सुबह करीब 10 बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कूरेभार पहुंचकर इसका शुभारंभ किया। उन्होंने अस्पताल में भर्ती मरीजों से मुलाकात की और उनका हालचाल जाना।विधायक ने इस दौरान दर्जनों मरीजों को फल बांटे। उन्होंने मरीजों और उनके तीमारदारों से स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में भी बात की। विधायक राज प्रसाद उपाध्याय ने बताया कि प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर सेवा और जनकल्याण के कई कार्यक्रम हो रहे हैं। उन्होंने लोगों से गुरुवार शाम सात बजे अपने घरों पर दीप जलाकर प्रधानमंत्री की लंबी उम्र की कामना करने की अपील भी की।सीएचसी परिसर में फल वितरण कार्यक्रम से अस्पताल में मौजूद लोगों में खुशी दिखी। विधायक ने स्वास्थ्य कर्मियों से मरीजों को अच्छी सुविधाएं देने और उनकी समस्याओं को जल्द सुलझाने पर जोर दिया।इस कार्यक्रम में भाजपा नेता संदीप पांडेय, नीतीश अग्रहरी, पन्नालाल जायसवाल और कूरेभार ग्राम प्रशासक प्रतिनिधि सुरेश कुमार कसौधन मौजूद थे। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ. शैलेश प्रताप सिंह, फार्मासिस्ट रवि चक्रवाल, दुर्गेश कुमार सहित कई स्वास्थ्यकर्मी, मरीज और उनके तीमारदार भी शामिल हुए।अस्पताल परिसर में मरीजों और तीमारदारों से बातचीत के दौरान सेवा के काम को लोगों से जोड़ने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम के आखिर में मौजूद लोगों ने प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर शुरू हुए सेवा संकल्प अभियान के तहत जनसेवा के अलग-अलग कामों को आगे बढ़ाने की बात कही।





