लखनऊ

माजवादी पार्टी का पीडीए प्रेम फर्जी : केशव प्रसाद मौर्य

लखनऊ । उत्तर प्रदेश में विधानभा उपचुनाव की मतगणना के बीच उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधा है। केशव प्रसाद मौर्य ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि समाजवादी पार्टी का पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) प्रेम फर्जी है। उन्होंने कहा कि चुनाव की मतगणना हो रही हैं। उपचुनाव में नौ विधानसभा सीटों पर बढ़त है। सपा फर्जी जीत का दावा कर रही थी। इसीलिए जनता ने इनको नकार दिया है। 27 के सत्ताधीश पर केशव प्रसाद मौर्य ने कहा ​कि 27 के सत्ताधीश ही नहीं वह 47 के सत्ताधीश भी नहीं बनेंगे। ईवीएम पर रोना सपा और कांग्रेस का फैशन है। झारखंड और महाराष्ट्र में भी भाजपा जीत रही है।

उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव भाजपा भारी मतों से जीत रही है। प्रदेश की नौ में से 08 सीट भाजपा जीत रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा महाराष्ट्र में प्रचण्ड बहुमत से सरकार बनाने जा रही है। वहीं झारखण्ड के रूझानों पर उन्होंने कहा कि अभी मतगणना चल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button