मध्यप्रदेश

CM हिमंत विश्व शर्मा ने Rahul पर ‘Gandhi’ सरनेम लगाने पर उठाया सवाल

गुवाहाटी। मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने रविवार को दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और उनके परिवार के सदस्यों द्वारा ‘गांधी’ उपनाम का इस्तेमाल करने की वैधता पर सवाल उठाया और उन्हें ‘सरदार ऑफ डुप्लिकेट्स’ करार दिया। शर्मा ने विपक्षी गठबंधन के नाम के रूप में ‘इंडिया’ शब्द का उपयोग करने के लिए भी कांग्रेस की आलोचना की और दावा किया कि सबसे पुरानी पार्टी अपनी राजनीतिक सुविधा के अनुसार ‘इंडिया’ और भारत का उपयोग करती है।

कांग्रेस ने शर्मा पर पलटवार करते हुए सवाल किया कि किसी का उपनाम असम के लिए चिंता का कारण कैसे हो सकता है, जबकि राज्य अधिक गंभीर समस्याओं का सामना कर रहा है। कांग्रेस ने कहा कि मुख्यमंत्री को पहले इन्हें हल करने पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए। शर्मा ने भाजपा महिला मोर्चा की दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी के अंतिम दिन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘मैंने उनसे (गांधी परिवार से) कहा है कि आप ‘सरदार ऑफ डुप्लिकेट्स’ हैं। (महात्मा) गांधी जी ने हमें आजादी दिलाई और उन्होंने उपनाम छीन लिया। ये सभी नकली (डुप्लीकेट) गांधी हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मैंने लंबे समय तक शोध किया कि इंदिरा, राहुल, राजीव और प्रियंका किस ‘फॉर्मूले’ से गांधी बने, लेकिन मुझे इस बारे में कुछ नहीं मिला।’’ उन्होंने कहा कि अगर कोई डाकू गांधी उपनाम का इस्तेमाल करता है तो इससे वह साधु नहीं हो जाएगा। वर्ष 2015 में कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल होने वाले शर्मा ने कहा, ‘‘राहुल गांधी जी से मेरा विनम्र अनुरोध है कि कृपया अपना नकली उपनाम हटा दें, क्योंकि यह असली नहीं है।’’ शर्मा ने कांग्रेस पर सत्ता में रहने के दौरान देश के लिए कुछ नहीं करने का आरोप लगाया और दावा किया कि नरेन्द्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद ही लोगों में देशभक्ति की गहरी भावना पैदा हो रही है।

भाजपा नेता ने आरोप लगाया, ‘‘आप (कांग्रेस) ने ‘इंडिया’ का नाम लेकर बहुत बड़ा पाप किया है क्योंकि आपने भारत का गौरव बढ़ाने के लिए कभी कुछ नहीं किया। आपने केवल अपने परिवार का दबदबा बढ़ाने के लिए काम किया। आपको खुद को ‘इंडिया’ या भारत कहने का अधिकार नहीं है।’’ शर्मा की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कांग्रेस के प्रवक्ता अपूर्व भट्टाचार्य ने कहा, ‘‘एक मुख्यमंत्री के लिए ऐसे शब्द अशोभनीय हैं। वह कौन होते हैं इस पर टिप्पणी करने वाले कि राहुल जी गांधी उपनाम के लायक हैं या नहीं?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button