बिहार

हर जाति के गरीबों को मिले कोटा

बिहार:  मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आरक्षण की सीमा को 50% से आगे बढ़ाने की बात कही है। उन्होंने EWS पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले का भी स्वागत किया है। नीतीश कुमार ने कहा है कि हर जाति-बिरादरी के गरीबों को आरक्षण का लाभ मिलना चाहिए। इससे उनकी आर्थिक सामाजिक स्थिति में सुधार होगा और सामाजिक समरसता बढ़ेगी।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पटना में एक कार्यक्रम में भाग लेने के लिए ज्ञान भवन पहुंचे थे। कार्यक्रम के बाद मीडिया कर्मियों ने सीएम से EWS पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को लेकर सवाल किया। इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि जो भी गरीब है उनकी स्थिति में सुधार के लिए बिहार की सरकार काम कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हम लोग तो शुरू से ही यह बात कह रहे हैं। और इसीलिए राज्य में जाति आधारित जनगणना कराई जा रही है। केंद्र सरकार से इसकी मांग की तो राज्य से अपने खर्च पर करा लेने को कहा गया। तो हम करा रहे हैं।

जाति-बिरादरी के परिवारों की आर्थिक स्थिति का आकलन भी किया जा रहा है। इसका मकसद यही है कि सही स्थिति की जानकारी होने पर उनकी मदद की जा सके।

नीतीश कुमार ने EWS के तहत सवर्ण जाति के गरीब परिवारों को 10% आरक्षण के फैसले का स्वागत किया है। सीएम ने कहा कि हर वर्ग और हर जाति में गरीब लोग हैं। उन्हें आवश्यक सहायता पहुंचाना सरकार का काम है। यह काम बिहार में किया जा रहा है। बिहार में जाति आधारित जनगणना कराई जा रही है । इसे देशभर में लागू किया जाना चाहिए।

JAN EXPRESS

जन एक्सप्रेस न्यूज़ – सच दिखाने की ज़िद हमारा उद्देश्य है आपको सही और निष्पक्ष खबरों से जोड़ना। जन एक्सप्रेस न्यूज़ यूट्यूब चैनल पर आप पाएंगे ताजा खबरें, विशेष रिपोर्ट, और सामाजिक मुद्दों पर गहन विश्लेषण। यहां हर खबर को पूरी पारदर्शिता और ईमानदारी के साथ पेश किया जाता है। हम आपकी आवाज़ को बुलंद करने और समाज के हर कोने से जुड़ी सच्चाई को उजागर करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। राजनीति, समाज, शिक्षा, और मनोरंजन से जुड़ी हर खबर के लिए जुड़े रहें जन एक्सप्रेस न्यूज़ के साथ। 📢 सच दिखाने की ज़िद, हर सच के साथ! सब्सक्राइब करें और हर खबर से अपडेट रहें।
Back to top button