Elon Musk बने दुनिया के सबसे अमीर शख्स, 400 बिलियन डॉलर के पार पहुंची नेटवर्थ
ब्लूमबर्ग बिलियनायर्स इंडेक्स के लेटेस्ट डेटा के मुताबिक, एलन मस्क की संपत्ति 447 बिलियन डॉलर तक पहुंच गई है।

जन एक्सप्रेस: टेस्ला के सीईओ एलन मस्क (Elon Musk) ने इतिहास रच दिया है। उनकी संपत्ति 400 बिलियन डॉलर पहुंच गई है, और इसके साथ ही वे दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं, जिन्होंने संपत्ति के मामले में नया रिकॉर्ड स्थापित किया है। मस्क की संपत्ति में यह बढ़ोतरी उनकी कंपनियों टेस्ला और स्पेसएक्स की सफलता के कारण हुई है।
ब्लूमबर्ग बिलियनायर्स इंडेक्स के लेटेस्ट डेटा के मुताबिक, एलन मस्क की संपत्ति 447 बिलियन डॉलर तक पहुंच गई है। दिलचस्प बात यह है कि एलन मस्क का नेट वर्थ अमेजन के संस्थापक जेफ बेजोस से करीब 200 बिलियन डॉलर अधिक है, जो दुनिया के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति हैं। मस्क की संपत्ति में यह बढ़ोतरी टेस्ला और स्पेसएक्स जैसी उनकी कंपनियों की सफलता के कारण हुई है।
मस्क की 1 जुलाई 2023 में इतनी संपत्ति थी
ब्लूमबर्ग बिलेनियर्स इंडेक्स के रिपोर्ट के अनुसार 1 जुलाई 2023 को एलन मस्क की नेटवर्थ 126 अरब डॉलर थी। जिसमें करीब डेढ़ साल में 3.48 गुना यानी 248 प्रतिशत की बढ़ोतरी देखने को मिली हैं।
यह भी पढ़े:-






