utrakhandउत्तरकाशीपिथौरागढ़

रामलीला मैदान में स्वास्थ्य शिविर, 145 मरीजों की जांच

जन एक्सप्रेस /पिथौरागढ़ :-  सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ कार्यक्रम के अंतर्गत स्थानीय रामलीला मैदान में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पहुंचकर स्थानीय लोगों की स्वास्थ्य जांच की और आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श एवं निःशुल्क दवाएं वितरित कीं।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. जे.एस. चुफाल के निर्देशन तथा अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रशांत कौशिक के नेतृत्व में आयोजित शिविर में कुल 145 मरीजों की स्वास्थ्य जांच की गई। शिविर के दौरान संभावित टीबी एवं श्वसन संबंधी समस्याओं की जांच के लिए 18 लोगों के चेस्ट एक्स-रे किए गए। जांच के दौरान आवश्यकतानुसार एक व्यक्ति के सैंपल भी लिए गए, जिसे आगे की जांच के लिए भेजा गया।

स्वास्थ्य शिविर में गैर-संचारी रोगों की स्क्रीनिंग पर भी विशेष ध्यान दिया गया। स्वास्थ्य कर्मियों ने 84 लोगों के रक्तचाप तथा ब्लड शुगर की जांच की। जांच के दौरान सामने आई स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के आधार पर कुल 33 मरीजों को चिकित्सकीय परामर्श दिया गया तथा आवश्यकतानुसार निःशुल्क दवाएं वितरित की गईं।

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने लोगों को नियमित स्वास्थ्य जांच कराने, रक्तचाप एवं रक्त शर्करा को नियंत्रित रखने तथा किसी भी बीमारी के लक्षण दिखाई देने पर समय पर चिकित्सकीय परामर्श लेने के लिए जागरूक किया। अधिकारियों ने बताया कि सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से स्वास्थ्य सेवाओं को आमजन तक पहुंचाने और लोगों को उनके नजदीक ही जांच एवं उपचार की सुविधा उपलब्ध कराने पर जोर दिया जा रहा है।शिविर में बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने लोगों की जांच के साथ-साथ उन्हें स्वास्थ्य एवं रोगों से बचाव के संबंध में आवश्यक जानकारी भी दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button