utrakhandउत्तरकाशीपुरोला

विद्युत विभाग के खिलाफ व्यापार मंडल ने किया चक्काजाम।

जन एक्सप्रेस /पुरोला  :- नगर क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति से जुझ रहे व विभाग की कार्यप्रणाली से नाराज व्यापार मंडल पुरोला ने शुक्रवार को विद्युत विभाग के खिलाफ चक्काजाम कर विरोध प्रदर्शन किया। व्यापारियों के सड़क पर उतरने से कुछ समय के लिए यातायात व्यवस्था प्रभावित रही। जिससे आम लोगों को भारी समस्याओं से जूझना पड़ा।

व्यापारियों का आरोप था कि क्षेत्र में विद्युत व्यवस्था को लेकर लगातार समस्याएं बनी हुई हैं, लेकिन शिकायतों के बावजूद अपेक्षित कार्रवाई नहीं हो रही है। इससे व्यापारियों और आम उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

चक्काजाम की सूचना पर विद्युत विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा व्यापार मंडल पदाधिकारियों और विभागीय अधिकारियों के बीच समस्याओं को लेकर वार्ता हुई। इस दौरान मांगों के समाधान को लेकर एसडीएम मुकेश रमोला की मौजूदगी में विधुत विभाग के अधिकारियों द्वारा शुक्रवार व रविवार को विधुत आपूर्ति बंद रखने पर लिखित समझौता किया गया। विभाग की ओर से समस्याओं के समाधान का आश्वासन मिलने के बाद व्यापारियों ने चक्काजाम समाप्त कर दिया और यातायात सुचारू हो पाया।

व्यापार मंडल अध्यक्ष अंकित पंवार व पदाधिकारियों ने कहा कि यदि तय समय सीमा में समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो व्यापारियों को दोबारा आंदोलन के लिए मजबूर होना पड़ेगा। इस अवसर पर व्यापार मंडल अध्यक्ष अंकित पंवार, महामंत्री बिरेंद्र सिंह चौहान, उपेन्द्र राणा, उपेन्द्र असवाल,जगमोहन नोडियाल, राकेश रावत, ओमेंद्र रावत, चंद्र मोहन कपूर,सोनू चड्डा सहित सैंकड़ों व्यापारी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button