जौनपुर: शाहगंज महोत्सव का आयोजन 4,5 दिसंबर को
विधायक रमेश सिंह द्वारा आयोजित किया जाएगा शाहगंज महोत्सव

जन एक्सप्रेस/शाहगंज। जौनपुर नगर के तहसील मुख्यालय से सटे रामलीला मैदान में शाहगंज महोत्सव का आयोजन चार व पांच दिसंबर को आयोजित होंगा। विधायक रमेश सिंह के नेतृत्व में आयोजित महोत्सव में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में सैकड़ों जोड़े परिणय सूत्र में बंधेंगे। वहीं प्रसिद्ध भोजपुरी और फिल्मी सितारों की महफ़िल सजेगी।
विधायक रमेश सिंह ने कहा कि महोत्सव शाहगंज की सांस्कृतिक, धरोहर, पारंपरिक कला, संगीत और लोक संस्कृति को परिमार्जन करेंगी। कार्यक्रम में ख्याति लब्ध सिने अभिनेत्री अक्षरा सिंह, आस्था सिंह, भोजपुरिया कलाकार अरविंद अकेला कल्लू, गायक आलोक कुमार के साथ साथ स्थानीय कलाकार अपनी प्रतिभा को प्रस्तुति करेंगे। कार्यक्रम कों भव्य बनाने हेतु उत्तर प्रदेश पर्यटन मंत्रालय स्थानीय प्रशासन भी जुटा है। इस बाबत मुख्य अतिथि के रुप में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भी निमंत्रण दिया गया है। वहीं तमाम राजनीतिक सांस्कृतिक एवं सामाजिक व्यक्तियों का जुटान होगा।






