
जन एक्सप्रेस/नई टिहरी :- महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग के अंतर्गत बाल विकास परियोजना व अजीम प्रेमजी फाउंडेशन के सहयोग से आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों के लिए आंगनबाड़ी केंद्रों पर स्कूल पूर्व शिक्षा के अंतर्गत बच्चों के साथ की जाने वाली गतिविधियां विषय पर एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन किया गया।
सेमिनार में अंजना ने आंगनबाड़ी केन्द्रों द्वारा बच्चों को स्कूल के लिए परिपक्व बनाने के लिए केंद्रो द्वारा उठाए गए कदमों की शानदार प्रस्तुति प्रदान की उन्होंने सफल मंच संचालन के माध्यम से भी बच्चों के क्रियाकलापों पर प्रकाश डाला दोहरी कार्यक्रम में मनीषा, कविता, सुनीता, सुनीता बैलवाल, दिलमा देवी, शोभा, सुशीला, गौरी, प्रीति और आरती ने भी अपनी बेहतरीन प्रस्तुतियां दी। कार्यकर्त्रियों ने कविताओं, संवाद, खेल-कूद और विविध रोचक गतिविधियों के माध्यम से बच्चों के भाषाई, शारीरिक एवं मानसिक विकास को सहज व आनंददायक वातावरण में बढ़ावा देने के अपने अनुभवों को साझा किया। कार्यक्रम के दौरान जिला कार्यक्रम अधिकारी ने केंद्रों के उद्देश्यों और बच्चों के सर्वांगीण विकास पर प्रकाश डाला, बाल विकास परियोजना अधिकारी श्रीमती ममता लेखक ने ऐसे संवादात्मक आयोजनों को मनोबल बढ़ाने वाला बताया, तथा वन स्टॉप सेंटर की केंद्र प्रशासक रश्मि बिष्ट ने कार्यकर्त्रियों को विभाग की नींव बताते हुए वन स्टॉप सेंटर की सेवाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम में अजीम प्रेमजी फाउंडेशन से मंजू रावत व मुनाजिर हुसैन, मिशन शक्ति से रमेश, नवीन व कीर्ति कुमारी, साहित कई सुपरवाइजर व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता उपस्थित






