utrakhandउत्तरकाशी

1 अक्टूबर से निष्क्रिय राशन कार्ड होंगे स्वतः बंद

जन एक्सप्रेस /रुद्रप्रयाग :- जनपद में निष्क्रिय एवं डुप्लीकेट राशन कार्डों के साथ दोहरे लाभार्थियों के राशन कार्डों के स्वतः निष्क्रियकरण की प्रक्रिया एक अक्टूबर से शुरू होगी। स्मार्ट पीडीएस व्यवस्था के तहत लगातार छह माह तक खाद्यान्न का सफल वितरण लेन-देन नहीं होने वाले राशन कार्डों को चिह्नित कर अगले माह की पहली तारीख को स्वतः निष्क्रिय कर दिया जाएगा।

जिला पूर्ति अधिकारी केएस कोहली ने बताया कि प्रत्येक माह की 21 तारीख को ऐसे राशन कार्ड चिह्नित किए जाएंगे, जिन पर लगातार छह माह से कोई खाद्यान्न वितरण नहीं हुआ है। इसके बाद चिह्नित कार्ड अगले माह की पहली तारीख को स्वतः निष्क्रिय हो जाएंगे।

उन्होंने बताया कि जिन पात्र राशन कार्डधारकों ने पिछले छह माह से राशन प्राप्त नहीं किया है, वे निर्धारित 90 दिन की अवधि में अपने राशन कार्ड की e-KYC और क्षेत्रीय सत्यापन की प्रक्रिया पूरी करा लें। सत्यापन में पात्र पाए जाने पर नियमानुसार राशन कार्ड को दोबारा सक्रिय किया जा सकेगा।

जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया कि मोबाइल नंबर गलत, बंद अथवा राशन कार्ड से लिंक नहीं होने के कारण यदि किसी लाभार्थी को एसएमएस सूचना नहीं मिल रही है तो वह संबंधित उचित दर विक्रेता (एफपीएस) या पूर्ति निरीक्षक कार्यालय में संपर्क कर अपना विवरण अपडेट करा सकता है।

उन्होंने सभी पात्र लाभार्थियों से समय रहते e-KYC और आवश्यक सत्यापन कराने की अपील की है, ताकि राशन कार्ड अनावश्यक रूप से निष्क्रिय न हों और लाभार्थियों को खाद्यान्न प्राप्त करने में परेशानी न हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button