utrakhandराजनीतिराज्य खबरें

उत्तराखंड गो सेवा आयोग में 13 नए सदस्य नामित, उत्तरकाशी के राजेन्द्र सेमवाल को मिली जिम्मेदारी

जन एक्सप्रेस /उत्तरकाशी :-उत्तराखंड सरकार ने उत्तराखंड गो सेवा आयोग के पुनर्गठन के तहत आयोग में 13 नए गैर-सरकारी सदस्यों को नामित किया है। इनमें उत्तरकाशी जिले के सरनौल गांव निवासी एवं अनमोल स्वराज संस्थान के प्रतिनिधि राजेन्द्र सेमवाल को भी सदस्य बनाया गया है। उनके चयन से उत्तरकाशी जनपद को आयोग में प्रतिनिधित्व मिला है।

पशुपालन अनुभाग-1 द्वारा जारी शासनादेश के अनुसार, राज्यपाल ने उत्तराखंड गो सेवा आयोग अधिनियम, 2002 की धारा-4 एवं धारा-5 के तहत इन नियुक्तियों को मंजूरी दी है। सभी नामित सदस्यों का कार्यकाल तीन वर्ष निर्धारित किया गया है।

आयोग में इन सदस्यों को किया गया नामित

नवनियुक्त सदस्यों में शामिल हैं—

  • जगदीश प्रसाद गोयल (ऊधमसिंहनगर)
  • डॉ. दिनेश शर्मा (ऋषिकेश)
  • अधिष्ठाता, पशुचिकित्सा एवं पशुपालन विज्ञान महाविद्यालय, पंतनगर
  • हरीश चंद हैसियत (चम्पावत)
  • नरेश भगत (हरिद्वार)
  • विनोद चन्द्र काण्डपाल (बागेश्वर)
  • राजेन्द्र सेमवाल (अनमोल स्वराज संस्थान, सरनौल, उत्तरकाशी)
  • जगदीश चन्द्र गुरुरानी (ऊधमसिंहनगर)
  • दिग्विजय सिंह नेगी (देहरादून)
  • विनोद कुमार (ऋषिकेश)
  • दयासागर शुक्ल (ऊधमसिंहनगर)
  • रविन्द्र नाथ (शक्तिफार्म, ऊधमसिंहनगर)
  • प्रमोद गोयल (रुड़की, हरिद्वार)

गौ संरक्षण और पशुपालन योजनाओं को मिलेगी मजबूती

सरकार का मानना है कि इन नियुक्तियों से राज्य में गौ संरक्षण, गौ संवर्धन और पशुपालन से जुड़ी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को नई मजबूती मिलेगी। आयोग के माध्यम से गौवंश संरक्षण, पशुपालकों के हित और संबंधित योजनाओं के बेहतर संचालन पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

उत्तरकाशी में खुशी का माहौल

उत्तरकाशी से राजेन्द्र सेमवाल को आयोग में सदस्य बनाए जाने पर क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ताओं, गौसेवा से जुड़े संगठनों और स्थानीय लोगों ने खुशी जताई है। उन्होंने इसे उत्तरकाशी जिले के लिए महत्वपूर्ण प्रतिनिधित्व बताते हुए सरकार के निर्णय का स्वागत किया।

संवाददाता: चंद्रप्रकाश बहुगुणा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button