utrakhandपुरोला

पुरोला में लोक कल्याण मेले का हुआ आयोजन

जन एक्सप्रेस /पुरोला नगर पालिका परिषद् पुरोला द्वारा बुधवार को लोक कल्याण मेले का आयोजन किया गया। मेले का उद्देश्य प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के लाभार्थियों में जागरूकता बढ़ाना तथा रेहड़ी-पटरी एवं फेरी व्यवसायियों को विभिन्न सरकारी योजनाओं से जोड़ना रहा।

कार्यक्रम का शुभारम्भ नगर पालिका परिषद् पुरोला के अधिशासी अधिकारी प्रदीप दयाल ने किया। इस दौरान प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के अंतर्गत ऋण एवं क्रेडिट सुविधा को सरल बनाने, डिजिटल सशक्तिकरण को बढ़ावा देने, लाभार्थियों को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने तथा बैंक और फेरी व्यवसायियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने के उद्देश्य से संयुक्त बैठकें आयोजित की गईं।

कार्यक्रम के दौरान फेरी एवं रेहड़ी-पटरी व्यवसायियों का सर्वेक्षण कर उन्हें प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना से जोड़ने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई गई। साथ ही योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार किया गया और पात्र लाभार्थियों को योजना का लाभ दिलाने के लिए आवश्यक कार्यवाही की गई।

मेले में बैंकों, भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI), डिजिटल भुगतान एग्रीगेटरों तथा टाउन वेंडिंग समिति सहित विभिन्न विभागों ने भाग लेकर सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देने और सर्वाधिक डिजिटल ट्रांजेक्शन करने वाले अंकलेश भंडारी एवं हरीश राणा को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

वहीं पंजाब नेशनल बैंक, पुरोला को प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के अंतर्गत सर्वाधिक ऋण वितरण करने पर विशेष रूप से सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर सिटी मिशन मैनेजर जितेन्द्र सिंह राणा, अवर अभियंता प्रशान्त भंडारी, वरिष्ठ सहायक राजकुमार, सफाई निरीक्षक नितेश रावत, अजय सेमवाल, चंद्रमोहन, अनिल कुमार, कैलाश चंद, बलवीर, रोहित भंडारी सहित नगर पालिका परिषद् के कर्मचारी, बैंक प्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में रेहड़ी-फेरी व्यवसायी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button