देश

पटौदी में हिंदू संगठनों ने निकाला विरोध मार्च

गुरुग्राम । मेवात के नूंह में हुए दंगों को लेकर हिंदू संगठनों में काफी रोष है। दंगों के कारण हुई हिंसा के विरोध में शुक्रवार को पटौदी में हिंदू संगठनों ने प्रदर्शन करते हुए विरोध मार्च निकाला और एसडीएम के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। पटौदी के एसडीएम संदीप अग्रवाल ने बताया कि 31 जुलाई को नूंह में भगवा यात्रा के दौरान हुई घटना की आग आसपास के इलाकों में भी पहुंच गई है। हालांकि प्रशासन पूरी कोशिश कर रहा है कि यह आग और न फैले।

फिलहाल छोटी-मोटी घटनाओं को छोड़ दें तो पटौदी में अभी शांति बनी हुई है।मेवात में हुई हिंसा से आहत सैकड़ों आक्रोशित हिंदू संगठन पटौदी के पुराने कोर्ट पर एकत्रित होकर बाजार में दुकानों को बंद कराते हुए एसडीएम कार्यालय पहुंचे। संगठन के लोगों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंप कर मेवात हिंसा में शामिल आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की।

विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष अजीत सिंह ने कहा कि झुग्गी-झोपड़ियों में ऐसे हजारों लोग रह रहे हैं जिनकी जांच होनी बहुत जरूरी है। प्रदर्शन में शामिल तेजपाल पटवारी, राजेंद्र पहाड़ी, संजीव जनौला व अन्य लोगों ने बताया कि मेवात के कांग्रेस विधायक मामन खान के बयानों ने दंगा भड़काने में आग में घी का काम किया हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button