तुलसी जन्मोत्सव के चतुर्थ दिवस पर तुलसी भक्तो की उमड़ी भारी भीड़

जन एक्सप्रेस/चित्रकूट : परम पूज्य गुरुदेव भगवान रामदास महाराज जी के असीम अनुकंपा से व सानिध्य एवं दिशा निर्देशानुसार श्रीमद् रामचरितमानस के रचयिता विश्व विख्यात विश्व कवि संत शिरोमणि पूज्य गोस्वामी तुलसीदास महाराज की जन्म भूमि राजापुर धाम में चल रहे 10 दिवसीय जन्मोत्सव कार्यक्रम में हो रहे नवाह्न पारायण पाठ में तुलसी भक्तों की उमड़ी भारी भीड़।
तुलसी जन्म जयंती महोत्सव 22 जुलाई दिन मंगलवार से प्रारंभ है और यह भव्य दिव्य और विशाल जन्मोत्सव कार्यक्रम 31 जुलाई दिन गुरुवार तक अनवरत चलता रहेगा। तुलसी जन्मोत्सव में दूर दराज से आने वाले नर-नारीयो का तीर्थ यात्रियों का दर्शनार्थियों का तुलसी भक्तों का तांता लगा हुआ है। तुलसी जन्म भूमि राजापुर धाम को दुल्हन की तरह सजाया गया है। नगर के प्रमुख मार्गो में जगह-जगह पर स्वागत द्वारा बनाए गए हैं।
राजापुर नगर वासी अपने घरों में अपने रामबोला की सुंदर छायाचित्र और तुलसी बाबा की लिखी हुई चौपाइयों के लिखे फ्लैक्स बैनर संपूर्ण नगर में लगाए गए हैं। जिससे इस भव्य दिव्य और विशाल महा आयोजन का स्वरूप और सुंदर लगता है संपूर्ण नगर वासी बहुत ही हर्ष और उल्लास से भरे हुए हैं और अपने तुलसी बाबा अपने रामबोला की जन्म जयंती को भव्य दिव्य और विशाल आयोजन के रूप में मना रहे हैं।






