देश

AAP के 6 विधायकों को हिरासत में लिया गया

Listen to this article

आम आदमी पार्टी (आप) के विधायकों ने संगम विहार में 16 वर्षीय लड़की को कथित तौर पर गोली मारने के मामले को लेकर दिल्ली के उपराज्यपाल (एलजी) विनय कुमार सक्सेना के कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। दिल्ली पुलिस ने पूरी गली में बैरिकेडिंग कर दी है। आप विधायकों को बैरिकेडिंग के कारण उपराज्यपाल कार्यालय तक मार्च करने की अनुमति नहीं मिली। दिल्ली पुलिस ने सौरभ भारद्वाज, दिलीप के पांडे, दुर्गेश पाठक, अमानतुल्ला खान, सोमनाथ भारती और संजीव झा सहित आम आदमी पार्टी (आप) के कुछ विधायकों को हिरासत में लिया है।

आप विधायक आरोप लगा रहे हैं कि दिल्ली में कानून व्यवस्था एलजी के हाथों में है। ऐसे में इन सभी घटनाओं की जिम्मेदारी एलजी की बनती है। आप विधायक सौरभ भारद्वाज ने ट्वीट कर कहा कि दिल्ली में बिगड़ती कानून व्यवस्था पर एनसीआरबी की रिपोर्ट के बारे में दिल्ली के विधायक माननीय एलजी से मिलने गए। कैसे संगम विहार के स्कूल गर्ल को पुलिस से शिकायत करने के बाद भी गोली मार दी गई। लेकिन एलजी के आदेश पर हमें गिरफ्तार किया गया है।

आप के आरोपों पर दिल्ली के एलजी विनय सक्सेना ने कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल मुद्दे से ध्यान भटकाने के लिए झूठे इल्जाम का सहारा ले रहे हैं। एलजी सक्सेना ने कहा कि मैंने सुशासन और भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस और दिल्ली के लोगों के बेहतर सेवाओं का आह्वान किया है। लेकिन दुर्भाग्य से सीएम केजरीवाल ने हताशा में भटकाव की रणनीति और झूठे आरोपों का सहारा लिया है। बता दें कि दिल्ली पुलिस ने गुरुवार को 16 साल की लड़की को कथित तौर पर गोली मारने वाले शख्स को गिरफ्तार कर लिया।

Show More

Related Articles

Back to top button