
जन एक्सप्रेस/ नई टिहरी: कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल की अध्यक्षता में उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारियों की जिला स्तरीय चयन समिति की द्वितीय बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में आंदोलनकारियों के रूप में चिन्हित होने के लिए आए 21 आवेदनों पर विस्तार से चर्चा की गई।
इन 7 लोगों को मिली राज्य आंदोलनकारी की मान्यता:
प्रशासन और एलआईयू (LIU) की रिपोर्ट और समिति के पदाधिकारियों की पुष्टि के आधार पर निम्नलिखित 7 व्यक्तियों को सूची में शामिल करने की स्वीकृति दी गई है:
-
सुरेन्द्र सिंह (ग्राम कसौन, नैनबाग)
-
कौशल्या देवी (ढालवाला)
-
स्वर्गीय बाचस्पति कुडियाल (ढालवाला)
-
विचित्र सिंह (ग्राम सिरसेड़, कीर्तिनगर)
-
लक्ष्मी डंगवाल (नई टिहरी)
-
एकता डंगवाल (नई टिहरी)
-
हुकम सिंह कण्डारी (नैलचामी, घनसाली)
अधूरे अभिलेखों पर DM सख्त
बैठक में कुछ ऐसे मामले भी आए जिनके दस्तावेज स्पष्ट नहीं थे। जिलाधिकारी ने संबंधित उप जिलाधिकारियों (SDM) को निर्देश दिए कि इन मामलों की विस्तृत जांच कर रिपोर्ट पेश करें, ताकि अगली बैठक में अंतिम निर्णय लिया जा सके। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि पूरी प्रक्रिया पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ पूरी की जाए ताकि किसी भी वास्तविक आंदोलनकारी का अधिकार न छूटे।
बैठक में ये रहे मौजूद: बैठक में एसडीएम कमलेश मेहता (टिहरी), नीलू चावला (धनोल्टी), मंजू राजपूत (कीर्तिनगर), अंकित राज (प्रतापनगर) सहित चयन समिति के सदस्य पुरुषोत्तम बिष्ट, मुरारी लाल खंडेलवाल, कुंवर सिंह चौहान, लोकेंद्र दत्त जोशी और दिनेश डोभाल उपस्थित रहे।






