UP POLICEउत्तर प्रदेश

70 वर्षीय मां ने शराबी बेटे पर लगाया जान से मारने की धमकी का आरोप

जिला संवाददाता – रवि दूबे

जन एक्सप्रेस/सुल्तानपुर : बेटे की कारगुजारी से त्रस्त होकर 70 वर्षी बूढी मां ने अपने ही मनबढ व दारू के नशे मे टल्ली रहने वाले नशेबाज बेटे के खिलाफ पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। मामला है दोस्तपुर थाना क्षेत्र के गोसैसिहपुर का। गोसैसिहपुर बाजार निवासी अशोका पत्नी स्वर्गीय कर्मचन्द अग्रहरी ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया है कि उसकी बेसकीमती पुस्तैनी आबादी की जमीन पर बेटे बिनय कुमार अग्रहरी जबरन पूरी तरह कब्जा कर बेचना चाह रहा, गलत लोगों के संगत में दिन रात दारू के नशे में रहता है और घर आकर मुझे भी गाली गलौज कर मारने पीटने की धमकी दे रहा है । आबादी की जमीन पर बहुत पहले से बाउंड्री वाल बना है, जिसके अंदर कई आम नीम, महुआ केला का पुराना पेड़ लगा हुआ है विनय कुमार पूरी जमीन पर कब्जा कर लिया, आरोप है गलत लोगो के उकसाने पर ही पेड़ काट दे रहा है। उक्त आबादी की जमीन को बेचना चाह रहा है। पीड़िता ने मामले में उचित कार्रवाई की मांग की है। एसपी को दिए शिकायती पत्र में 70 बर्षीय बृद्ध महिला अशोका ने बताया कि गांव में सहखातेदारों के नाम दर्ज आबादी की भूमि का पुराना गाटा संख्या-357 है, जिसमें आम, नीम और केला आदि के पेड़ लगे हुए थे। आरोप है कि 11 सितंबर 2026 को दोपहर के समय उनकी अनुपस्थिति में पुत्र विनय ने अपने कुछ साथियों के साथ मिलकर सहखातेदारों आबादी भूमि पर लगे पेड़ों को काटकर वहीं गिरा दिया तथा भूमि पर जबरन कब्जा करने का प्रयास किया। जबकि उक्त जमीन मेरे दोनों बेटे का नाम है। मेरी देखभाल व खाने पीने की व्यवस्था दूसरा बेटा करता है। पीडित महिला की शिकायत है कि 12 सितंबर की सुबह करीब 10 बजे जब पूछताछ की तो उसने कथित रूप से गाली-गलौज करते हुए भूमि पर कब्जा कर जान से मारने की बात कही। वही मामले की शिकायत लेकर जब पीड़िता अपने दूसरे पुत्र के साथ दोस्तपुर थाने पर गई तो शिकायत पर उचित कार्रवाई करने के बजाय थानाध्यक्ष ने उसके साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया और उन्हें वहां थाने से जल्द से भाग जाने को कहा। पीड़िता ने आरोप लगाया कि विपक्षी का साथ कुछ क्षेत्रीय नेताओ से है, जिनकी सह पर परिवार मे ही कलह बना हुआ है। पुलिस अधीक्षक से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराकर आरोपियों के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई करने तथा भूमि पर जबरन कब्जे के प्रयास को रोकने की मांग की है।

दोस्तपुर थाना अध्यक्ष बोले –
थाना अध्यक्ष दोस्तपुर नारद मुनि ने बताया कि मामला संज्ञान में है पारिवारिक मामला है दोनों पक्षों के खिलाफ बीएन एस के तहत पाबन्द कर दिया गया है, आगे भी विधिक कार्यवाही की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button