उत्तराखंडदेहरादून

PG कॉलेज कोटद्वार में छात्रों का अनिश्चितकालीन आंदोलन शुरू

उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन में गड़बड़ी और बंद RTI पोर्टल को लेकर NSUI का हल्ला बोल

जन एक्सप्रेस कोटद्वार: पीजी कॉलेज में NSUI के बैनर तले छात्रों ने अनिश्चितकालीन आंदोलन शुरू कर दिया है। प्रदर्शन का नेतृत्व पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष अंकुर घिल्डियाल और पूर्व प्रत्याशी मनदीप द्वारा किया जा रहा है। मूल्यांकन में धांधली और विवि प्रशासन पर गंभीर आरोप
छात्रों ने उत्तराखंड विवि पर आरोप लगाया है कि उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन में गड़बड़ी की जा रही है, जिससे छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है। साथ ही, विवि का RTI पोर्टल लंबे समय से बंद पड़ा है, जिससे छात्र अपनी उत्तर पुस्तिकाओं से जुड़ी जानकारी तक नहीं प्राप्त कर पा रहे हैं।ज्ञापन का भी नहीं हुआ समाधान, छात्रों में आक्रोश प्रदर्शनकारी छात्रों ने बताया कि उन्होंने पहले ही उपजिलाधिकारी के माध्यम से कुलपति को ज्ञापन सौंपा था, जिसमें कई मांगें रखी गई थीं, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। इससे आक्रोशित होकर छात्रों ने आंदोलन का रास्ता चुना है।

एक सप्ताह में समाधान की चेतावनी, पुनर्मूल्यांकन की मांग
धरने पर बैठे छात्रों ने विश्वविद्यालय प्रशासन को चेतावनी दी है कि यदि एक सप्ताह के भीतर उनकी मांगों का समाधान नहीं किया गया, तो आंदोलन को जिला स्तर तक विस्तारित किया जाएगा। छात्रों ने पुनर्मूल्यांकन की व्यवस्था बहाल करने की भी मांग की है।

आंदोलन में कई छात्र नेता शामिल
धरने में पूर्व महासचिव शुभम सुयाल, पूर्व अध्यक्ष अंकुर घिल्डियाल, मनीष, ज़ैदान, साहिल, NSUI जिलाध्यक्ष शिवम शाह समेत कई छात्र नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। प्रदर्शन शांति से चल रहा है, लेकिन छात्रों का कहना है कि वे अपनी मांगें माने जाने तक डटे रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button