देश

बारिश से लोक निर्माण विभाग को 955 करोड़ का नुकसान : विक्रमादित्य सिंह

कुल्लू । बारिश ओर बाढ़ के कारण प्रदेश में लोक निर्माण विभाग को 955 करोड़ का नुकसान हुआ है जबकि जिला कुल्लू में करीब 176 करोड़ का नुकसान होने का अनुमान है। मुख्यमंत्री सुखबिंदर सिंह द्वारा सड़कों के रख रखाव के लिए 75 करोड़ की राशि स्वीकृत को गई है। यह बात वीरवार को लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने में कही।

उन्होंने कहा प्रभावितों को शीघ्र सहायता मिले इसके लिए जिला प्रशासन व सरकार द्वारा प्रयास तेज कर दिए गए हैं। उन्हें फौरी राहत जिला प्रशासन द्वारा उपलब्ध करवा दी गई है ओर उन्हें अतिरिक्त राहत मिले यह भी सुनिश्चित किया जाएगा।

सिंह ने कहा बाढ़ में लोक निर्माण विभाग के कई पुल क्षतिग्रस्त हुए हैं, उन्हें शीघ्र ठीक करने के लिए विभाग को निर्देश जारी किए गए हैं। उन्होंने बताया कि रामशिला – जिया फॉर लेन मार्ग को आखाड़ा बाजार से जोड़ने वाले पुल को एक सप्ताह में ही वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दिया जाएगा। वहीं भुंतर पुल को करीब 20 दिन में खोल दिया जाएगा।

लोक निर्माण मंत्री ने कहा जिला में 158 छोटी बड़ी सड़कें बाधित हुई हैं जिनमें से 30 सड़कें बहाल कर दी गई है तथा 128 सड़कों को 14 जुलाई तक बहाल कर दिया जाएगा।

मंत्री ने कहा अभी तक मणिकर्ण ओर सैंज वैली के मार्ग ओर नुकसान का सही आकलन नहीं लग पाया है। उन्होंने कहा कि वे शुक्रवार को वह मणिकर्ण घाटी का दौरा करेंगे।

उन्होंने कहा खनन माफिया के कारण नदी का रुख बदल रहा है। यही कारण रहा कि कई जगह बाढ़ में कई मकान, होटल व दुकानें बह गई हैं। उन्होंने सीधे तौर पर खनन के लिए अधिकारियों को जिम्मेवार ठहराते हुए कहा कि अगर अधिकारियों ने खनन माफिया पर शिकंजा कसा होता तो नदी का रुख न बदलता।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button