महाकुंभ 2025 को लेकर भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

जन एक्सप्रेस/महराजगंज। प्रयागराज में महाकुंभ 2025 के दौरान किसी आतंकी साजिश के खतरे को देखते हुए सुरक्षा एजेंसियां पुलिस सतर्कता बरत रही है। डीजीपी प्रशांत कुमार ने महाकुंभ के दौरान नेपाल सीमा पर पुलिस को एसएसबी के साथ समन्यवक बनाकर सघन चेकिंग सुनिश्चित कराए जाने के निर्देश दिए हैं ।
महराजगंज जनपद के भारत-नेपाल की सीमा पर एसएसबी और पुलिस के जवान अलर्ट हो गए हैं । महाकुंभ में आतंकी खतरे देखते हुए भारत नेपाल के 84 किलोमीटर पर एसएसबी के जवान पेट्रोलियम करते हुए नजर आ रहे हैं साथ ही साथ सोनौली बॉर्डर पर नेपाल से हर आने जाने वालों की सघन तलाशी के बाद ही उन्हें भारत में प्रवेश करने दिया जा रहा है। वही डॉग स्क्वायड से भी उनके सामानों की जांच की जा रही है और सीसीटीवी से निगरानी रखी गई है जिससे कोई भी देश विरोधी तत्व भारत में प्रवेश न कर सके।
पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने बताया कि महाकुंभ को देखते हुए सीमावर्ती सभी पुलिस कर्मियों को यह निर्देशित किया गया है कि एसएसबी के साथ ज्वाइंट पेट्रोलियम करें इसके साथ पगडंडियों पर भी नजर बनाए के रख साथ ही साथ जो भी पूर्ववर्ती सीसीटीवी कैमरे लगवाए गए हैं उसको यह ध्यान दें कि यह प्रॉपर तरीके से काम कर रहे हैं। साथ ही साथ जो सीमावर्ती गांव है वहां पर ग्राम सुरक्षा समिति की बैठक भी कराई जा रही है और ग्रामीणों को अलर्ट किया जा रहा है कि कोई भी संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दे तो पुलिस को तत्काल सूचना दे।
ये भी पढ़े:-






