मनोरंजन

अभिनेता बृजेश त्र‍िपाठी का दिल का दौरा पड़ने से हुआ निधन….

मुंबई। भोजपुरी सिनेमा अभिनेता बृजेश त्र‍िपाठी का निधन का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वह 72 वर्ष के थे। अभिनेता बृजेश के निधन से भोजपुरी सिनेमा की दुनिया को गहरा झटका लगा है। दिग्‍गज अभिनेता बृजेश अब इस दुनिया में नहीं हैं। उन्होंने ‘ओम’ और ‘घरवाली बाहरवाली’ जैसी फिल्‍मों से अपनी पहचान बनायी थी। उन्‍होंने मुंबई के कांदिवली में अपने घर पर आख‍िरी सांसें लीं। बताया जा रहा है कि उनकी मौत दिल का दौरा पड़ने के कारण हुई है।

भोजपुरी इंडस्‍ट्री में 100 से अध‍िक फिल्‍मों में काम कर चुके बृजेश ने बॉलीवुड की कई फिल्‍मों में भी काम किया था। अभिनेता बृजेश बीते 46 साल से अभिनय की दुनिया में सक्रिय थे। वह इन दिनों निदेशक सुजीत सिंह की फिल्‍म ‘आंखें’ की शूटिंग कर रहे थे, जिसमें चिंटू पांडे लीड रोल में हैं। सिल्‍वर स्‍क्रीन पर मनोज तिवारी, रवि किशन, दिनेश लाल यादव, पवन सिंह और खेसारी लाल यादव जैसे तमाम सुपरस्‍टार्स के साथ काम कर चुके बृजेश त्र‍िपाठी ने सलमान खान की फिल्‍म ‘नो एंट्री’ और ‘मोहरा’ जैसी हिंदी फिल्‍मों भी काम किया था।

अभिनेता बृजेश को फिल्म ‘ओम’ की रिलीज के बाद पॉपुलैरिटी मिली थी। इस फिल्‍म का डायरेक्‍शन सुनील मांझी ने किया था। ‘ओम’ में उनके साथ संयोगिता यादव, राधा सिंह और प्रदीप पांडे चिंटू जैसे मुख्य कलाकार थे। अभिनेता बृजेश के निधन से जहां भोजपुरी फिल्‍म इंडस्‍ट्री को बहुत गहरा झटका लगा है, वहीं उनके को-स्‍टार्स उनके निधन का समाचार सुनने के बाद सदमे में हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button