उत्तराखंड

श्री बद्रीनाथ मंदिर प्रांगण और देश के पहले गांव माणा में हुआ योगाभ्यास

बदरीनाथ । श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के सहयोग से जिला आयुष और आयुष शिक्षा विभाग ने श्री बदरीनाथ धाम में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया।

श्री बदरीनाथ धाम सिंह द्वार के परिसर में प्रात: सात बजे से योग दिवस का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इसके पश्चात विशेषज्ञों ने योग की महत्ता पर प्रकाश डाला। योग गुरु रवींद्र बर्थवाल ने एक घंटे तक योग प्रणाली के अंतर्गत आसन, प्राणायाम, ध्यान का अभ्यास कराया।

योगाभ्यास कार्यक्रम में बीकेटीसी उपाध्यक्ष किशोर पंवार, अपर जिलाधिकारी अभिषेक त्रिपाठी, मंदिर समिति के प्रभारी अधिकारी अनिल ध्यानी, सहायक अभियंता गिरीश देवली, मंदिर अधिकारी राजेंद्र चौहान, डा. एसके रतूड़ी, डा हरीश गौड़, डा. टीएस रावत, कोतवाल केसी भट्ट सहित आयुष विभाग, मंदिर समिति, पुलिस- एसडीआरएफ, होमगार्ड, नगर पंचायत तीर्थ पुरोहितगण तथा देश विदेश के तीर्थयात्रियों ने योगाभ्यास किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button