आजमगढ़उत्तर प्रदेशराज्य खबरें

बकरीद को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम और एसपी ने ईदगाह का किया निरीक्षण

जन एक्सप्रेस/आजमगढ़: ईद उल अजहा (बकरीद) पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट नजर आया। बुधवार सुबह जिलाधिकारी रविंद्र कुमार एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों के साथ नगर क्षेत्र में फ्लैग मार्च किया।

फ्लैग मार्च के दौरान अधिकारियों ने बदरका ईदगाह और विभिन्न मस्जिद स्थलों का निरीक्षण किया। इसके साथ ही मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में भ्रमण कर आमजन और संभ्रांत व्यक्तियों से संवाद स्थापित किया गया।

अधिकारियों ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि सभी नागरिक आपसी भाईचारे, शांति और सौहार्द के साथ त्योहार मनाएं तथा किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि पर्व के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सभी आवश्यक इंतजाम किए गए हैं।

फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारी पूरी मुस्तैदी के साथ मौजूद रहे। प्रशासन द्वारा संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखने के निर्देश भी दिए गए हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button